Petrol-Diesel Price: आम लोगों को लगा झटका, पेट्रोल-डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा, चेक करें नया रेट

आखिर हुआ वही जिसके कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे. मिडिल ईस्ट (middle East) में तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से भारतीय पेट्रोलियम कंपनी लगातार नुकसान में चल रही थीं, जिसकी वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के महंगा होने का अंदेशा लग रहा था.

Petrol-Diesel Price: आखिर हुआ वही जिसके कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे. मिडिल ईस्ट (middle East) में तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से भारतीय पेट्रोलियम कंपनी लगातार नुकसान में चल रही थीं, जिसकी वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के महंगा होने का अंदेशा लग रहा था. शुक्रवार तड़के सुबह आम लोगों को बड़ा झटका लगा.

पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol-diesel price) में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. अब बाइक या गाड़ी की टंकी फुल कराना महंगा हो गया है. कीमतें भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं. दिल्ली में पेट्रोल 3.14 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया.

पेट्रोलियम कंपनियों ने 4 साल बाद यह बदलाव किया है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ाने का इशारा किया था. विभिन्न शहरों में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं.

महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 3.29 रुपये बढ़कर अब 108.74 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की गई हैं. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की गई. दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई की बात करें, तो वहां भी पेट्रोल के दामों में 2.83 रुपये का भारी उछाल आया है और इसकी नई कीमत 103.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं.

डीजल का रेट

कोलकाता शहर में डीजल के दाम में 3.11 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके बाद वहां एक लीटर डीजल 95.13 रुपये में दर्ज किया जा रहा है. मुंबई में भी डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 93.14 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर ट्रेंड करता दिखा. चेन्नई में डीजल की कीमत 2.86 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इससे वहां डीजल का नया और बढ़ा हुआ रेट अब 95.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया.

रोजाना जारी होते पेट्रोल-डीजल के रेट

जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग डबल हो जाता है. इसकी यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

FAQs: People Also Ask

Petrol-Diesel Price: आखिर हुआ वही जिसके कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे. मिडिल ईस्ट (middle East) में तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से भारतीय पेट्रोलियम कंपनी लगातार नुकसान में चल रही थीं, जिसकी वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल…

पेट्रोल और डीजल के दाम (petrol-diesel price) में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. अब बाइक या गाड़ी की टंकी फुल कराना महंगा हो गया है. कीमतें भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं. दिल्ली में पेट्रोल 3.14 रुपये प्रति लीटर…

पेट्रोलियम कंपनियों ने 4 साल बाद यह बदलाव किया है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ाने का इशारा किया था. विभिन्न शहरों में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं.

महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

Petrol-Diesel Price: आखिर हुआ वही जिसके कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे. मिडिल ईस्ट (middle East) में तनाव के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी होने से भारतीय पेट्रोलियम कंपनी लगातार नुकसान में चल रही थीं, जिसकी वजह से भारत में पेट्रोल-डीजल…

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation