फिर से बढ़ा अमेरिका-रूस में तनाव! अब भारत में हो जाएगा पेट्रोल-डीजल मंहगा, जानिए वजह - Times Bull
G o o g l e Preferences
⚡ Advertisement

फिर से बढ़ा अमेरिका-रूस में तनाव! अब भारत में हो जाएगा पेट्रोल-डीजल मंहगा, जानिए वजह

Kumar Ajeet
August 3, 2025 at 9:09 AM IST

Petrol Diesel Price: भारत में पहले से मंहगाई से लोग जूझ रहे हैं, तो वही इंटरनेशनल घटना क्रम में अब उपभोक्ताओं को महंगे पेट्रोल-डीजल की मार भी झेलनी पड़ सकती है। बता दें कि अमेरिका और रूस के बीच तनाव होने से भारत में असर पड़ने वाला है। खबरों में बताया जा रहा है, कि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2025 के अंत तक $80–82 प्रति बैरल के स्तर जा सकती हैं।

⚡ Advertisement

अमेरिका और रूस के बीच लेटेस्ट तनाव होने के वजह से कई देशों पर इसका असर पर सकता है। क्योंकि कई सालों से चल रुस और यूक्रेन के बीच यूद्ध से अब यूएस ने कढ़ा रुख अख्तियार किया है। जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 10–12 दिन की डेडलाइन दी है कि वह यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई बंद करे।

ये भी पढ़ें-अब PF का पैसा निकालने के लिए नहीं देने होंगे कोई डॉक्यूमेंट, सरकार ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान

दुनिया में  इन दिनों कई देशों के बीच में संघर्ष देखनो को मिल रहा है। काफी समय से तो रुस और यूक्रेन के बीच तल रही सैन्य संघर्ष को रोकने के लिए अब यूएस कूद पड़ा है। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे भारत सहित कई देशों पर मंहगाई की बोझ बढ़ सकता है।

⚡ Advertisement

दरअसल यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 10–12 दिन की समय सीमा दी है, जिसमें कहा गया है कि रुस वह यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई बंद करे। ऐसा न करने पर, रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% सेकेंडरी टैरिफ लगाए जा सकते हैं। जिससे चपेट में कई देश आ सकते हैं।

इतनी बढ़ जाएगीं ब्रेंट क्रूड की कीमतें

अगर आने वाले समय में रुस ने यूएस के ऐतराज को नहीं माना को इससे इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा असर हो सकता है, इस मामले में Ventura में कमोडिटीज और CRM प्रमुख एन एस रामास्वामी ने अपनी राय व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि  अक्टूबर 2025 डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड $72.07 से बढ़कर $76 के करीब पहुंच गया है, इसमें मजबूत सपोर्ट $69 पर है। एन एस रामास्वामी के मुतबिक 2025 के अंत तक $80–82 के दायरे में रह सकता है।

ये भी पढ़ें-Business ideas: हर महीने तगड़ी कमाई करा देते हैं ये बिजनेस, 50 हजार रुपये से कम में हो जाते हैं शुरू

हालांकि भारत को तुरंत कच्चे तेल की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा,  क्योंकि रुस से ही नहीं बल्कि 40 से ज्यादा देशों से भारत तेल  आयात करता है।अगर कच्चे तेल की कीमतें हद से ज्यादा बढ़ीं, तो इसकी बढ़ी कीमतों को भार उपभोक्ताओं पर भी डाला जा सकता है।

⚡ Advertisement
📁 CATEGORIES