SBI FD Scheme: SBI ने अपने FD स्कीम के धारकों को दिया बड़ा झटका! कर दिया ये बड़ा ऐलान

Sanjay mehrolliya3 min read

SBI FD Scheme:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने एक बार फिर FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है। आपको बता दें कि SBI ने आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए अपनी सावधि जमा (FD) की ब्याज दरों में कटौती की है, जो 16 मई 2025 से प्रभावी हो गई है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, SBI ने सभी अवधियों में FD दरों में 20 आधार अंकों (bps) की कटौती की है। पिछली बार SBI ने 15 अप्रैल 2025 को FD पर ब्याज घटाया था। यानी दूसरी कटौती पिछली FD दर कटौती के ठीक एक महीने बाद हुई है।

कटौती के बाद FD पर ब्याज दरें

SBI द्वारा सभी अवधियों में 20 बीपीएस की कटौती के बाद, यह सामान्य नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की राशि पर 3.30% और 6.70% प्रति वर्ष (विशेष FD के बिना) के बीच FD पर ब्याज दरें देगा। इससे पहले, एसबीआई 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 3.50% से 6.9% प्रति वर्ष तक ब्याज दे रहा था।

7 दिन से 45 दिन 3.5% 3.3%

46 दिन से 179 दिन 5.5% 5.3%

180 दिन से 210 दिन 6.25% 6.05%

211 दिन से 1 साल से कम 6.5% 6.3%

1 साल से 2 साल से कम 6.7% 6.5%

2 साल से 3 साल से कम 6.9% 6.7%

3 साल से 5 साल से कम 6.75% 6.55%

5 साल से 10 साल 6.5% 6.3%

स्पेशल FD की ब्याज दरों में भी कटौती

SBI ने अपनी स्पेशल FD स्कीम अमृत वृष्टि पर भी ब्याज दर में 20 बीपीएस की कटौती की है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, “अमृत वृष्टि योजना की सामान्य अवधि 444 दिन है, जिसे आम जनता के लिए 7.05% से संशोधित कर 6.85% कर दिया गया है।” बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4% से 7.50% (एसबीआई वी केयर सहित) के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई की विशेष एफडी योजना पर 7.35% प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश की जाती है। संशोधन के बाद, सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष और उससे अधिक आयु के) को प्रति वर्ष 7.45% की ब्याज दर की पेशकश की जाती है।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com