मोदी सरकार ने दी 3.5 करोड़ नौकरियों की सौगात! अब नई ELI स्कीम से युवाओं को मिलेगा रोजगार लाभ

Kumar Ajeet4 min read

ELI Scheme. अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या उच्च शिक्षा के मामले में कोई डिग्री डिप्लोमा हासिल कर रखी है। तो आपके लिए बहुत ही जबरदस्त स्कीम शुरू हो गई है। जी हां देश में केंद्र सरकार की ओर से एक ऐसी योजना का शुभारंभ किया गया है। जो बेरोजगारी को खत्म करने के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ‘एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम’ (ELI Scheme) की मंजूरी दे दी है।

ELI Scheme की चर्चा देश में काफी समय से चल रही थी, जिसे आखिरकार सरकार ने लागू कर ही दिया है। सरकार ने ELI Scheme के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक जो भी नई भर्तियां होंगी, उन्हें ELI  स्कीम के तहत लाभ मिलेगा। सरकार ने इसके लिए 99,446 करोड़ के भारी बजट रखा है, जिससे इस स्कीम से देश में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियों के मौके बनने की उम्मीद है।

इन दो तरीकों से मिलेगा फायदा

सरकार ने एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम उद्देश्य और दायरा बताया है, जिससे यहां पर ELI स्कीम को दो हिस्सों में बांटा गया है। युवाओं को रोजगार भी दो तरीके से मिलेगा।

ELI स्कीम में पहला पार्ट: अगर कोई पहली बार EPFO से जुड़ता है,तो कर्मचारी को 15,000 तक का इंसेंटिव दो किस्तों में मिलेगा। जिससे  पहली किस्त 6 महीने की नौकरी पूरी करने पर और दूसरी किस्त 12 महीने की नौकरी के साथ-साथ फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पास करने पर मिलेगी

ELI स्कीम में दूसरा पार्ट: तो वही अगर कोई कंपनी में नौकरी ज्यॉयन करता है  कर्मचारी पर 3,000 तक का इंसेंटिव मिलेगा। यहइंसेंटिव दो साल तक मिलेगा, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर कंपनियों में काम करने पर यह फायदा 4 साल तक मिलेगा। कंपनी को कम से कम 6 महीने तक नए कर्मचारी को बनाए रखना जरूरी होगा।

कब से शुरु होगी ELI Scheme

सरकार ने इस स्कीम को जल्द ही शुरु करने जा रही है। जिससे कोई कैडिडेंट यहां 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच कहीं नौकरी करता है तो फायदा मिलेगा। हालांकि आप को बता दें कि योजना में लाभ के लिए कई नियम और शर्त रखी गई है, जिसका पालन करने पर लाभ मिलेगा।

Latest News

Kumar Ajeet

Staff writer