Home Loan: अगर आपने भी कर दी है होम लोन की इतनी किस्त Due, तो अब बैंक आपके ऊपर करेगा ये कार्यवाही

Home Loan: कई लोग होम लोन लेने के बाद अपनी EMI बाउंस कर देते हैं। इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि लगातार EMI बाउंस होने पर बैंक कार्रवाई करता है, जो आपके लिए महंगा साबित हो सकता है।

जब होम लोन की EMI नहीं चुकाई जाती है, तो बैंक कार्रवाई करता है, लेकिन लोन लेने वालों को इस बात की पूरी जानकारी नहीं होती है कि यह कब हो गई है। बैंक कई मौके देता है, ताकि ग्राहक EMI चुका सके। अगर कर्जदार को बार-बार मौका देने के बावजूद EMI नहीं चुकाई जाती है, तो बैंक कार्रवाई करता है।

जब कर्जदार होम लोन की EMI नहीं चुकाता है, तो बैंक पांच अलग-अलग तरह की कार्रवाई करता है। यह एक बार में नहीं होता है, बल्कि ग्राहक को कई मौके दिए जाते हैं। पहली बार EMI नहीं चुकाने पर ग्राहक बैंक की नजर में आ जाता है।

अगर दूसरी EMI छूट जाती है, तो बैंक कर्जदार को भुगतान के लिए रिमाइंडर भेजता है। अगर तीसरी EMI भी छूट जाती है, तो बैंक ग्राहक को लीगल नोटिस भेजकर बकाया राशि चुकाने के लिए कहता है।

चौथी बार दिया जाता है यह नोटिस:

अगर ग्राहक लगातार पांचवीं EMI नहीं भरता है तो बैंक कर्जदार को घर की नीलामी का नोटिस भेजता है, जिसमें बकाया राशि जमा करने के लिए कहते हुए घर बेचने की बात साफ तौर पर लिखी होती है।

पांचवीं बार नीलाम होती है प्रॉपर्टी:

अगर लगातार लोन की EMI नहीं भरी जाती है तो बैंक प्रॉपर्टी की नीलामी कर देता है। यह कदम तब उठाया जाता है जब प्रॉपर्टी की नीलामी के नोटिस के बाद भी लोन का पैसा नहीं चुकाया जाता है। इसके लिए बैंक नीलामी की रकम से कोर्ट में सिविल केस दायर करके ग्राहक से बकाया लोन की रकम वसूलता है।

ऐसे मिल सकती है राहत:

अगर आप होम लोन की किस्त न भरने पर बैंक की कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो बैंक मैनेजर से मिलकर पहले किए गए सभी क्रेडिट पेमेंट का सबूत दिखा सकते हैं। अगर आपने पहले समय पर भुगतान किया है तो आपको राहत मिल सकती है। अगर बैंक किसी निवेश के कागजात के लिए कोलैटरल मांगता है तो उसे गिरवी रखने पर भी आपको राहत मिल सकती है।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz