August Month Bank Closed: अगस्त में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले यहां देख लें छुट्टियों की लिस्ट - Times Bull
G o o g l e Preferences

August Month Bank Closed: अगस्त में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले यहां देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Pal Rohit
August 2, 2025 at 12:44 PM IST

August Month Bank Closed: अगर आपका बैंक का कोई काम है तो इस खबर को जरूर पढ़ें। दरअसल अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और अगस्त महीने के साथ त्यौहारों की शुरुआत हो जाती है। अगर इस महीने आपका बैंक का कोई काम है तो जल्दी से उसे कर लें। इसी के साथ इस महीने होने वाली छुट्टियों की लिस्ट देख लीजिए। अगस्त महीने में करीब आधा महीना ऐसा रहेगा, जिसमें छुट्टियां रहने वाली हैं। आइए देखते हैं कि अगस्त महीने कब बैंक बंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें- iQOO Z10R, moto g96, or OPPO K13, Which Budget King Deserves Your ₹20,000?

बैंक की छुट्टियों की लिस्ट यहां देखें

3 अगस्त-    रविवार-      साप्ताहिक अवकाश-  सभी राज्यों में

8 अगस्त-    शुक्रवार-      तेंडोंग लहो रुम फात (Gangtok), ओडिशा दिवस-  कुछ राज्यों में

9 अगस्त-    शनिवार-     राखी/दूसरा शनिवार-  लगभग सभी राज्यों में

10 अगस्त-   रविवार-      साप्ताहिक अवकाश-  सभी राज्यों में

13 अगस्त-   बुधवार- पैट्रियॉट्स डे (इंफाल)- मणिपुर

15 अगस्त-   शुक्रवार-      स्वतंत्रता दिवस/पारसी नववर्ष/जन्माष्टमी-   सभी राज्यों में

16 अगस्त-   शनिवार-     जन्माष्टमी-   कई राज्यों में

17 अगस्त-   रविवार-      साप्ताहिक अवकाश-  सभी राज्यों में

19 अगस्त-   मंगलवार-    महाराजा बिबिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन-      अगरतला (त्रिपुरा)

23 अगस्त-   शनिवार-     चौथा शनिवार- सभी राज्यों में

24 अगस्त-   रविवार-      साप्ताहिक अवकाश-  सभी राज्यों में

25 अगस्त-   सोमवार-     तिरुभव तिथि (श्रीमंत शंकरदेव)-    गुवाहाटी

27 अगस्त-   बुधवार- गणेश चतुर्थी- महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र, गोवा आदि

28 अगस्त-   गुरुवार- गणेश चतुर्थी (2nd Day) नुआखाई- भुवनेश्वर, पनजी

31 अगस्त-   रविवार-      साप्ताहिक अवकाश-  सभी राज्यों में

वहीं ध्यान देना होगा कि कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों या रीजनल छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रह सकते हैं।

अब अगर आपके पास बैंक के काम जैसे- बच्चों की फीस जमा करनी है, होम लोन की EMI देनी है या बिजनेस को लेकर कोई ट्रांजैक्शन करना है तो इन कामों को पहले ही पूरा कर लें। इसके आलावा जब बैंक खुले हों तभी बैंक के कामों के लिए प्लान कर लें। अगस्त में करीब 13 से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। उन लोगों को ज्यादा ध्यान देना होगा जो लोग बैंक जाकर काम करवाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Most Powerful CNG Cars in India 2025 : High Performance Meets High Mileage

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंक के बंद होने पर डिजिटल बैंकिंग जैसे UPI, नेट बैंकिंग, एटीएम आदि सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि चेक क्लीयरेंस, ब्रांच लेनदेन या डॉक्यूमेंट जमा करना हो तो इसके लिए प्लान कर सकते हैं। अब किसी तरह का काम हो तो छुट्टियों की लिस्ट को देख लें, जिससे कि किसी तरह की परेशानी न हो।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES