Bihar Constable Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर! इस राज्य में निकली पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती

Sanjay mehrolliya4 min read

Bihar Constable Bharti: अगर आप पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। केंद्रीय चयन पर्षद कांस्टेबल भर्ती, बिहार (CSBC) जल्द ही बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने जा रहा है। अगर कोई इच्छुक उम्मीदवार अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाया है तो वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो गई है, जो 18 अप्रैल तक जारी रहेगी।

इस भर्ती अभियान के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होकर 18 अप्रैल 2025 को समाप्त हो रही है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करना होगा और दूसरे चरण में आवेदन पत्र भरना होगा। ध्यान रहे कि रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है।

कुल रिक्तियां

इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल के कुल 19,838 पद भरे जाने हैं, जिनमें से 7935 पद अनारक्षित श्रेणी के, 1,983 ईडब्ल्यूएस, 199 अनुसूचित जनजाति, 3,174 अनुसूचित जाति, 3,571 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), 2,381 पिछड़ा वर्ग, 6,717 पद महिलाओं और 595 पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। साथ ही 397 पद स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदक के पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

बिहार के सभी वर्ग/श्रेणी के एससी, एसटी, महिला अभ्यर्थियों और थर्ड जेंडर को 180 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 675 रुपये का शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

अब खुद को रजिस्टर करें।

इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

अब अपनी फीस जमा करें।

अंत में इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

Latest News

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com