बैंकॉक में दिखा खुदा कहर, चारों तरफ मची अफरा-तफरी, वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Zohaib Naseem4 min read

नई दिल्ली: म्यांमार, थाईलैंड, चीन और भारत के कुछ हिस्सों में शुक्रवार (28 मार्च 2025) को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। म्यांमार और थाईलैंड में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे दोनों देशों में भारी तबाही मची। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई इमारतें ढह गईं। वहीं, म्यांमार में नदी पर बना एक पुल ढह गया। इस भूकंप से हुए नुकसान के कई डरावने वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

चीखते-चिल्लाते भाग रहे

बैंकॉक में भूकंप के कारण ढही एक इमारत के मलबे में फंसे एक मजदूर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया है कि इस मलबे के नीचे करीब 43 लोग दबे हुए हैं। हालांकि, एबीपी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बैंकॉक शहर के एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत गिरती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते भाग रहे हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार की सेना ने देश के कई हिस्सों में आपातकाल लगा दिया है।

केंद्र पड़ोसी म्यांमार था

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद शुक्रवार को कोलकाता और इंफाल में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूवैज्ञानिक केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र पड़ोसी म्यांमार था। भूकंप के तेज झटकों के बाद म्यांमार के मांडले एयरपोर्ट से लोगों को बचाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एयरपोर्ट पर अलर्ट अलार्म बजने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मार में इरावती नदी पर बना पुल भी ढह गया, जिससे दो शहरों का संपर्क भी टूट गया।

ये भी पढ़ें: सदर विधायक रवि शर्मा ने मुसलमानों पर कह दी बड़ी बात, बुर्का पर… उठा दिया, यूपी का बा?

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…