बलूचिस्तान में फिर दिखा तबाही का मंजर, खून की हुई होली, कांप गई पाकिस्तान की रूह!

Zohaib Naseem4 min read

नई दिल्ली: बलूचिस्तान (Balochistan) में बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ फिर से एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. बलूच अलगाववादियों ने बुधवार (26 मार्च) को बलूचिस्तान प्रांत में कई जिलों में पाकिस्तानी सेना को अपना निशाना बनाया है. विद्रोहियों ने तुर्बत में पाकिस्तानी सैन्य बलों के मुख्य शिविर पर भी हमला कर दिया. विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के ग्वादर, केच और बोलन में एक साथ हमलों में अंजाम दिया. वहीं इसके अलावा कई शहरों को जोड़ने वाले रणनीतिक हाईवे पर भी कब्जा कर लिया.

लोगों में दहशत फैल गई

बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सशस्त्र बलूच विद्रोहियों ने केच जिले में चीन-पाकिस्तानी इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) राजमार्ग पर कई ट्रकों पर भी हमला कर दिया. वहीं, इस दौरान चार ट्रकों में आग भी लगा दी. रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में विद्रोहियों ने नाकेबंदी के दौरान पांच पंजाबियों की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि इन सभी लोगों को नाकेबंदी के दौरान गाड़ियों में पहचान के बाद गोली मारी गई. तुर्बत जिले में लोगों ने देर शाम गोलियां चलने के साथ कई विस्फोट की आवाज सुनाई दी. हालांकि इस आवाजों को सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए

बता दें कि रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सशस्त्र बलूच समूहों के लड़ाकों को भारी संख्या में सड़कों पर गश्त करते हुए गए गए. वहीं तुर्बत के अलावा बलूचिस्तान के मंड इलाके में भी पाकिस्तानी सेना के शिविर को निशाना बनाया गया. बलूचिस्तान में बलूच अलगाववादियों के हमले के कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. वीडियो में हथियारबंद लड़ाके क्वेटा-कराची राजमार्ग को मस्तंग के पास तीन अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी करते हुए देखा गया. वहीं, कुछ वीडियो में विद्रोहियों के मोटरसाइकिलों में देखा गया. बलूचिस्तान में पिछले कुछ समय से लगातार तनावपूर्ण का माहौल बना हुआ है. वहीं अलगाववादी सशस्त्र समूह पाकिस्तानी सेना और अन्य सुरक्षा बलों के खिलाफ व्यापक तौर पर अभियान चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मुस्कान में साहिल ने देखा… फिर शुरु हुआ रंगरलियां, जानें यहां कहानी की शुरुआत कैसे हुई?

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…