Honda की नई बाइक हो गई लॉन्च – Hero Splendor और TVS Sport की बढ़ी मुश्किल टक्कर, जानें क्या है खास

अगर आप भी बजट फ्रेंडली मगर स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं तो होंडा ने आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प लेकर आई है! नई Honda Shine 100 DX ने 1 अगस्त 2025 से अपनी बुकिंग शुरू कर दी है और यह बाइक अपने प्रीमियम फीचर्स

Avatar photo
Mobin Akhter August 3, 2025 – 3:23 PM

अगर आप भी बजट फ्रेंडली मगर स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं तो होंडा ने आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प लेकर आई है! नई Honda Shine 100 DX ने 1 अगस्त 2025 से अपनी बुकिंग शुरू कर दी है और यह बाइक अपने प्रीमियम फीचर्स के साथ Hero Splendor और TVS Sport को सीधी टक्कर देने आई है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस बाइक में खास और क्यों यह आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है!

Read More – Shweta Tiwari’s Latest Instagram Photos: A Glimpse into Her Glamorous Life

डिजाइन

होंडा ने Shine 100 DX को पूरी तरह से नए अवतार में पेश किया है। इस बाइक में अब बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है जो इसे पहले से ज्यादा मस्कुलर लुक देता है। क्रोम हेडलाइट काउल और क्रोम हीट शील्ड जैसे डिटेल्स ने इसे और भी प्रीमियम बना दिया है।

Honda Shine 100 DX Breaks Cover: Here's What's New | Bike News - Times Now

बोल्ड ग्राफिक्स और युवाओं को पसंद आने वाले कलर ऑप्शन्स जैसे Pearl Ingenous Black, Imperial Red Metallic, Athletic Blue Metallic और Geny Gray Metallic इस बाइक को इस सेगमेंट में सबसे अलग बनाते हैं।

फीचर्स

फीचर्स की बात करे तो Honda Shine 100 DX इस सेगमेंट में पहली बार फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लेकर आई है। इस डिजिटल डिस्प्ले पर आपको स्पीड, फ्यूल लेवल और गियर पोजिशन जैसी जरूरी जानकारियां आसानी से दिखाई देंगी।

स्टील फ्रेम चेसिस, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर शॉक्स के साथ यह बाइक आपको शहर और गांव दोनों जगहों पर स्मूथ राइड देगी। 17-इंच के ट्यूबलेस टायर्स वाले अलॉय व्हील्स ने इसे और भी बेहतर बना दिया है।

Honda Shine 100 DX के लुक और फीचर्स ने उड़ाए सबके होश, सड़क पर Shine 100 DX  निकली तो सब बोले – वाह भाई वाह!

इंजन

अब बात करे इसके इंजन की तो Shine 100 DX में 98.98cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 7.28 bhp पावर और 8.04 Nm टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है जो शहरी ट्रैफिक के लिए परफेक्ट है। होंडा का दावा है कि यह बाइक 70-75 kmpl तक का माइलेज देती है।

Read More – Dahi Handi 2025: कब मनाया जाएगा दही हांडी और क्या है इससे जुड़ा इतिहास, जानिए

कॉम्पिटिशन और कीमत

Honda Shine 100 DX सीधे तौर पर Hero Splendor और TVS Sport से टक्कर लेगी। एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह बाइक ₹65,000 से ₹70,000 के बीच पेश की जा सकती है। इस कीमत में मिलने वाले प्रीमियम फीचर्स इसे अपने कॉम्पिटिटर्स से अलग बनाते हैं।

Avatar photo
About the Author

Mobin Akhter

I am Mobin Akhter, A dedicated content writer with expertise in automobile and gadget topics, actively writing since 2022. Known for creating simple, engaging, and informative content. Currently working with Timesbull as a content writer since 2024.

Start a Conversation