जब आप कार को चला रहे होते है,सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग को ध्यान में रखें,क्योंकि यह पैदल सड़क पार करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। अक्सर लोग ट्रैफिक सिग्नल के दौरान अपनी गाड़ी को जेब्रा क्रॉसिंग पर या उसे पार खड़ी कर देते हैं। आप को यह गलती भारी पड़ सकती है। गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग से पहले ही रोक देनी चाहिए। इस नियम को तोड़ने पर भारी जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस चाहे,तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर सकती है।
यहां धीमें चलाएं गाड़ी
अगर आप किसी स्कूल या हॉस्पिटल के आसपास सड़क से गुजर रहे है,तो यहां पर कार या बाइक की स्पीड कम कर लें। इन जगहों पर तेज रफ्तार से ड्राइविंग करना कानूनन मना है। कई जगहों पर तो स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाया जाता है। अगर कोई इस नियम को तोड़ता है,तो जुर्माना लगाने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस तक जब्त किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-Jio Airtel नहीं BSNL दे रहा 1 रुपये में फ्री कॉल,डेटा और SMS,जानिए शानदार प्लान
तेज आवाज में म्यूजिक न बजाएं
अक्सर लोगों अपनी कार को पार्टी स्थान बना देते है,जिससे तेज आवाज में म्यूजिक बजाते हैं,ऐसे में ये गलती भारी पड़ सकती है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते है,तो जुर्माना लगाने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस तक जब्त किया जा सकता है।
