आप जानते हैं कि अब एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स सिर्फ महंगी Cars तक ही सीमित नहीं रहे। 2025 में भारतीय मार्केट में कई बजट फ्रेंडली Cars आ रही हैं, जिनमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी दी जा रही है। ये फीचर्स न सिर्फ आपकी ड्राइविंग को स्मूद बनाते हैं बल्कि एक्सीडेंट्स के चांस भी कम करते हैं। चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 Cars के बारे में जो ₹15 लाख से कम कीमत में ADAS ऑफर कर रही हैं।
Read More – iPhone 17 Air Surfaces in Hands-On Leak with Ultra-Slim Black Design
1. Tata Nexon
Tata Nexon भारत की पहली कॉम्पैक्ट SUV है जिसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं। ₹13 लाख से शुरू होने वाली इस कार में आपको लेन डिपार्चर वॉर्निंग, फॉरवर्ड कॉलिजन अलर्ट और हाई-बीम असिस्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसका 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग आपको एक्स्ट्रा कॉन्फिडेंस देता है।
2. Mahindra XUV 3XO
अब बात करे Mahindra की तो इस कंपनी की XUV 3XO ने सबको चौंका दिया है क्योंकि यह ₹15 लाख से कम कीमत में लेवल 2 ADAS ऑफर करती है। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह कार न सिर्फ शहर के लिए परफेक्ट है बल्कि हाईवे पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।
3. MG Astor
आपको मालूम होगा की MG Astor भारत की पहली कॉम्पैक्ट SUV थी जिसमें ADAS फीचर्स दिए गए थे। 2025 में भी यह कार ₹11 लाख से शुरू होकर स्पीड असिस्ट, पैदेस्ट्रियन अलर्ट और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स ऑफर कर रही है। साथ ही, इसका प्रीमियम इंटीरियर और AI असिस्टेंट इसे और भी खास बनाता है।
4. Hyundai Venue N-Line
Hyundai Venue N-Line वेरिएंट्स में अब ADAS फीचर्स दिए जा रहे हैं। ₹13 लाख से शुरू होने वाली इस कार में लेन कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसका स्पोर्टी डिजाइन और Hyundai की रिलायबिलिटी इसे और भी आकर्षक बनाती है।
Read More – Top 4 Fast Charging Electric Bikes in India – Quick Power, Smooth Rides (2025)
5. Honda Elevate
Honda Elevate भारत में ₹15 लाख से कम कीमत में Honda सेंसिंग ADAS सूट ऑफर करती है। इसमें लेन वॉच, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसकी स्पेसियस कैबिन और कम्फर्टेबल राइड क्वालिटी इसे लंबी सफर के लिए बेहतर बनाती है।
