7-Seater Cars: मारुति अर्टिगा को टक्कर देती हैं ये 7-सीटर कारें, जानें कीमत और फीचर्स – Times Bull 7-Seater Cars: मारुति अर्टिगा को टक्कर देती हैं ये 7-सीटर कारें, जानें कीमत और फीचर्स - Times Bull
G o o g l e Preferences

7-Seater Cars: मारुति अर्टिगा को टक्कर देती हैं ये 7-सीटर कारें, जानें कीमत और फीचर्स

Sanjay mehrolliya
May 14, 2025 at 8:02 AM IST · 1 min read

7-Seater Cars: भारतीय बाजार में 7-सीटर फैमिली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय कार मारुति सुजुकी अर्टिगा मानी जाती है, जो अपने बजट, माइलेज और स्पेस के चलते लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, लेकिन अगर आप अर्टिगा से अलग कुछ अलग और बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए तीन बेहतरीन MPV कारों की लिस्ट लेकर आए हैं जो अर्टिगा को कड़ी टक्कर देती हैं।

रेनो ट्राइबर

रेनो ट्राइबर बजट में एक बेहतरीन 7-सीटर फैमिली कार है, जिसकी कीमत 6.15 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 19-20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश-बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर आपका बजट सीमित है, लेकिन आप एक बेहतर 7-सीटर कार की तलाश में हैं, तो ट्राइबर एक किफायती और स्मार्ट विकल्प है जो खास तौर पर सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है।

किआ कैरेंस

किआ कैरेंस एक प्रीमियम लुकिंग और फीचर से भरपूर MPV है, जिसकी कीमत 10.60 लाख रुपये से लेकर 19.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसमें 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल जैसे इंजन ऑप्शन हैं। इसका डीजल वेरिएंट 21 kmpl तक का माइलेज देता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। यह कार उन लोगों के लिए बेस्ट है जो मल्टी-इंजन ऑप्शन के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और स्टाइल को प्राथमिकता देते हैं।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एक लग्जरी और परफॉर्मेंस से भरपूर 7-सीटर MPV है, जिसकी कीमत 19.99 लाख रुपये से 26.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें 2.4 लीटर का डीजल इंजन है, जो 15-16 kmpl का माइलेज देता है। इसे GNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल स्टार्ट असिस्ट, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है जो लंबी दूरी की यात्रा, ज्यादा आराम और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव को प्राथमिकता देते हैं।

आपको बता दें कि अगर

आपको बता दें कि अगर आपका बजट सीमित है, तो Renault Triber एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है। अगर आपको प्रीमियम फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी चाहिए, तो Kia Carens एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, अगर आपको परफॉर्मेंस, स्पेस और लग्जरी चाहिए, तो Toyota Innova Crysta सबसे अच्छा विकल्प है। हालांकि, इन तीनों एमपीवी में सीएनजी वेरिएंट उपलब्ध नहीं है, इसलिए ज्यादा माइलेज चाहने वालों को कुछ छूट देनी पड़ सकती है।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES