Anushka Sharma’s Net Worth : अरबों की संपत्ति के मालिक है विराट की पत्नी अनुष्का, नेट वर्थ जान हिल जाएंगे आप

Shivangi Shandilya3 min read

अनुष्का शर्मा ने दूसरी बार माता-पिता बनने की पुष्टि की है। मशहूर क्रिकेटर और एक्ट्रेस जोड़ी ने 15 फरवरी 2024 को बेटे एके को जन्म दिया। आपको बता दें कि उनकी पहली संतान बेटी वामिका है। विराट और अनुष्का के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है और उनकी कुल संपत्ति 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

2017 में शादी

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने अपने करियर में सफलता के नए आयाम छुए। बता दें कि उनकी शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे और अपनी निजी जिंदगी में भी ये कपल अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सजग है. आइए जानते हैं विराट और अनुष्का की नेटवर्थ, सैलरी और घर के बारे में…

करियर की शुरुआत

अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। जिसमें पीकू, बैंड बाजा बारात, जीरो, परी, ऐ दिल है मुश्किल और काला शामिल हैं। हालांकि विराट से शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिससे वह मुनाफा कमाती हैं।

कुल संपत्ति

अनुष्का की कुल संपत्ति 255 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये और एक विज्ञापन के लिए 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। उनके पास रेंज रोवर वोग है, जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, ऑडी क्यू8, बीएमडब्ल्यू 7 है। इन सभी कारों की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

 

 

Latest News

Shivangi Shandilya

Staff writer