Categories
Photo Gallery

Fake e-PAN Email Alert: PIB ने फर्जी ईमेल को लेकर चेतावनी जारी की, क्लिक करने से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

PIB फैक्ट चेक ने e-PAN कार्ड डाउनलोड के नाम पर आने वाले ईमेल को पूरी तरह फर्जी घोषित किया है और लोगों को इससे बचने की सलाह दी है । इन फर्जी ईमेल में आमतौर पर तुरंत जानकारी अपडेट करने का दबाव बनाया जाता है, नकली या धुंधला सरकारी लोगो होता है, और स्पेलिंग व ग्रामर की गलतियां पाई जाती हैं ।

अगर आपको भी ऐसा कोई ईमेल मिले, तो उसका जवाब न दें, लिंक पर क्लिक न करें, और कोई भी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी शेयर न करें । अगर गलती से क्लिक हो जाए तो इंटरनेट बंद करें, पासवर्ड बदलें, बैंक को सूचित करें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें ।