Categories
Photo Gallery

EPFO UAN Activation: अब पोर्टल पर नहीं, केवल UMANG ऐप से होगा UAN एक्टिवेट, जानें आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन की पूरी प्रक्रिया

EPFO ने 1 अगस्त 2025 से UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने की सुविधा पोर्टल से पूरी तरह हटाकर UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी है । अब ये दोनों सेवाएं केवल आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के जरिए UMANG ऐप पर ही उपलब्ध हैं । इसके लिए आपको UMANG ऐप और Aadhaar Face RD ऐप दोनों डाउनलोड करने होंगे।

UMANG ऐप में “UAN Allotment and Activation” सेक्शन में अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन के बाद चेहरा स्कैन करना होता है । इस प्रक्रिया का मकसद EPFO की ऑनलाइन सेवाओं को तेज़ और ज़्यादा भरोसेमंद बनाना है ।