EPFO पासबुक में ब्याज की एंट्री दिखाई न देने पर घबराने की जरूरत नहीं है। EPFO ब्याज की राशि को अपडेट करने में कुछ समय लेता है, इसलिए खाते में ब्याज जमा होने और पासबुक में एंट्री दिखने में देरी हो सकती है । आप EPFO Member Passbook Portal पर UAN और पासवर्ड से लॉगिन कर अपना बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं, या UMANG ऐप के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिना इंटरनेट के 7738299899 पर मिस्ड कॉल देकर या EPFOHO UAN लिखकर SMS भेजकर भी बैलेंस जाना जा सकता है।