Tishaa Kumar Funeral: बॉलीवुड में शोक का माहौल, अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी Tishaa का 20 साल की उम्र में निधन - Times Bull
G o o g l e Preferences

Tishaa Kumar Funeral: बॉलीवुड में शोक का माहौल, अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी Tishaa का 20 साल की उम्र में निधन

Jothirajan Sivagnanam
July 22, 2024 at 7:15 PM IST

Tishaa Kumar Funeral Video: एक पिता के लिए, अपने जवान बच्चे का दुनिया छोड़ देना किसी पहाड़ के टूटने जैसा होता है। आज, बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का अंतिम संस्कार किया गया। मात्र 20 साल की उम्र में ही तिशा जिंदगी की जंग हार गईं। कैंसर ने तिशा को अपने आगोश में ले लिया और वो इससे बाहर नहीं निकल पाईं और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 ये भी पढ़े: लेंस लगाने के बाद जलने लगीं Jasmine Bhasin की आंखें, लेट नाईट घंटों दर्द से तड़पी एक्ट्रेस

अथाह गम में डूबे कृष्ण कुमार और तन्या सिंह

एक जवान बेटी को खोने का दर्द सिर्फ कृष्ण कुमार और तन्या सिंह ही समझ सकते हैं। बेटी के इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले जाने से दोनों का दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इस वक्त उनका गम दुनिया के किसी भी गम से बड़ा है।

बारिश ने विलंबित किया अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि तिशा ने भले ही कई दिनों पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन आज उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया। हालांकि उनका अंतिम संस्कार पहले भी हो जाता, लेकिन मुंबई में भारी बारिश के चलते इसे टालना पड़ा था। दरअसल, जिस विमान से तिशा का पार्थिव शरीर जर्मनी से भारत आना था, वो भारी बारिश के कारण लैंड नहीं कर पाया था।

ये भी पढ़े:Anupama Upcoming: बरसों बाद एक दूसरे के सामने आएंगे Anuj और Anupama, महासंगम में होगा दोनों का जबरदस्त टकराव

समय पर जर्मनी से रवाना हुआ था विमान

गौरतलबल है कि जिस विमान में तिशा का पार्थिव शरीर था वो समय पर जर्मनी से रवाना हुआ था और ये विमान समय पर दिल्ली भी पहुंच गया था। लेकिन मुंबई में भारी बारिश के चलते ये विमान लैंड नहीं कर पाया और इसे अहमदाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद एटीसी ने विमान को मुंबई में लैंड करने की अनुमति दे दी और फिर विमान लैंड हो पाया।

📁 CATEGORIES