Anupama Big Twist: नागिन कर चुकी ये फेमस एक्ट्रेस Anupama का निभाएगी किरदार, इन पुराने चेहरों की होगी वापसी

Anupama Spoiler: अनुपमा टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पर बनी हुई है। मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए नए-नए ट्विस्ट लाते रहते हैं। हाल ही में शो में 6 महीने का लीप आया था, जिसके बाद ये दिखाया गया कि अनुज की मानसिक हालत

Tb Favc
Jothirajan Sivagnanam July 24, 2024 – 10:34 AM

Anupama Spoiler: अनुपमा टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पर बनी हुई है। मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए नए-नए ट्विस्ट लाते रहते हैं। हाल ही में शो में 6 महीने का लीप आया था, जिसके बाद ये दिखाया गया कि अनुज की मानसिक हालत खराब हो चुकी है और पाखी का कहीं पता नहीं चला। अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुज को पाखी के बारे में पूछने पर वो अपने भाई-भाभी का जिक्र करता है।

क्या पाखी के मामा-मामी की वापसी का मतलब है नेगेटिविटी?

जी हां, आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं! अभिनेता रोहित बक्शी जो अंकुश का किरदार निभाते हैं और अभिनेत्री अश्लेषा सावंत जो बरखा भाभी का किरदार निभाती थीं, वो दोनों ही अनुपमा सीरियल में वापसी कर रहे हैं। अनुपमा में रोहित ने अनुज के उस भाई का किरदार निभाया था जो अपनी पत्नी से परेशान रहता था। वहीं अश्लेषा सावंत का किरदार एक निगेटिव किरदार था जो घर में कलह कर के अपने देवर की संपत्ति हथियाना चाहती थी। दोनों काफी समय पहले ही शो से गायब हो गए थे।

ये भी पढ़ें:Hina Khan के मुश्किल समय में चट्टान जैसे साथ खड़े है बॉयफ्रेंड Rockey Jaiswal, एक्ट्रेस ने बोला- तुम बेस्ट हो…

ये चारों किरदार करेंगे अनुपमा में वापसी

सोशल मीडिया पर अंकुश और बरखा की वापसी को लेकर बताया जा रहा है कि अनुज ने अपनी बेटी पाखी को उम्मीद में अपने भाई और भाभी के पास भेजा था कि वो उसकी देखभाल करेंगे, लेकिन उन्होंने विश्वासघात कर दिया। अनुज कपाड़िया के भाई-भाभी के अलावा, अंकुश के बच्चे भी सीरियल अनुपमा में वापसी करेंगे। आधिक और बरखा की बेटी भी काफी समय से शो में नजर नहीं आई थीं। अब खबर है कि उन्हें भी शो में लाया जाएगा ताकि पहले से कई गुना ज्यादा ड्रामा हो सके।

क्या बड़ी हो चुकी पाखी का किरदार निभाएंगी ये नागिन फेम एक्ट्रेस?

अनुपमा की बेटी पाखी जो असल में माया की बेटी है, बड़ी होकर साफ तौर पर अपनी माँ की तरह की बनेगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, नागिन सीरियल में अहम किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री सोनाली खिलवानी को बड़ी हो चुकी पाखी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। वो अब शो में बड़ी हो चुकी पाखी के किरदार में वापसी करेंगी और उन्हें पहले से ज्यादा निगेटिव अवतार में देखा जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

Tb Favc
About the Author

Jothirajan Sivagnanam

No description has been provided by the author.

Start a Conversation