EPFO पेंशनभोगियों के लिए हर साल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करना अनिवार्य है, जो जमा करने की तारीख से एक साल तक वैध रहता है । अगर समय पर DLC नहीं जमा किया जाता है, तो पेंशन का भुगतान अस्थायी रूप से रुक सकता है ।
अब UMANG ऐप और Aadhaar Face RD ऐप के जरिए घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से DLC जमा किया जा सकता है – इसके लिए आधार नंबर, OTP, PPO नंबर और बैंक डिटेल्स भरकर फेस स्कैन करना होता है । अगर आप खुद DLC जमा नहीं कर सकते, तो टोल-फ्री नंबर 0000 202 9000 पर कॉल करके घर आकर सुविधा बुक कर सकते हैं ।