शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंट - Times Bull
G o o g l e Preferences

शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंट

Priyanshu Meena
July 10, 2025 at 11:43 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त टक्कर दे रही है। युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने पहले मैच में हार के बाद दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। अब क्रिकेट फैन्स की निगाहें 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट पर टिकी हैं, जहाँ गिल अपनी जीत की लय को बरकरार रखने का पूरा दम लगाएंगे।

इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि गिल के अंदर एक नेचुरल टैलेंट है जो साफ तौर पर दिखता है। उन्होंने कहा कि गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखकर उन्हें यह एहसास हुआ कि यह खिलाड़ी दिखावा नहीं करता, बल्कि पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखता है।

अश्विन ने ये भी बताया कि विदेशों में अक्सर मीडिया कप्तान को घेरने की कोशिश करता है, ताकि टीम का मनोबल गिराया जा सके। लेकिन शुभमन गिल इस तरह की दवाब में नहीं आते और अपने स्वाभाविक अंदाज में टीम का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने कहा, “बहुत से खिलाड़ी मीडिया से बातचीत के लिए तैयार किए जाते हैं कि क्या कहना है, लेकिन गिल की बात कुछ और ही है। वह खुद की तरह बोलते हैं और वही करते हैं जिसमें उनका विश्वास है।”

शुभमन गिल का आत्मविश्वास और रिकॉर्ड तोड़ने का जज्बा

बल्लेबाजी में भी शुभमन गिल ने इस टेस्ट सीरीज में धमाल मचा रखा है। अब तक 2 मैचों की 4 पारियों में उन्होंने 146.25 के शानदार औसत से 585 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। यह प्रदर्शन उन्हें इतिहास रचने से बस कुछ कदम दूर ले आया है।

शुभमन गिल इस सीरीज में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 5 मैचों की इस तरह की टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे। अगर गिल अपनी लय बनाए रखते हैं, तो यह रिकॉर्ड जल्द ही उनका हो सकता है।

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES