अगर आपके पास 14 अंकों का CKYC (Central Know Your Customer) नंबर है, तो आपको हर बैंक या वित्तीय संस्थान में बार-बार KYC के लिए दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ते । यह नंबर CERSAI (Central Registry of Securitisation Asset Reconstruction and Security Interest of India) द्वारा जारी किया जाता है और केंद्रीय डेटाबेस में आपकी सभी KYC जानकारी को सुरक्षित रखता है ।
नया अकाउंट खोलते समय आप सिर्फ यह नंबर दे सकते हैं और संस्थान आपकी डिटेल्स डाउनलोड कर लेता है । आपका मोबाइल नंबर या पता बदलने पर सिर्फ एक जगह अपडेट करना होगा । यह नंबर बैंक से संपर्क करके, 7799022129 पर मिस्ड कॉल देकर, या ckycindia.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है ।