Category: Business

Stay ahead of the curve in India’s dynamic financial landscape with Timesbull. We deliver real-time updates and in-depth analysis on Indian business, finance, and the stock markets. Get the latest BSE/NSE news, ensuring you’re always informed about market movements.

Track the pulse of the Indian economy with our comprehensive coverage of Sensex and Nifty updates. Timesbull provides crucial personal finance insights to help you manage your money effectively and make informed investment decisions.

Beyond breaking news, we offer expert market analysis and insightful perspectives on economic trends shaping India and the global economy. Whether you’re a seasoned investor, business professional, or just starting to manage your finances, Timesbull is your trusted source.

Rely on Timesbull for accurate, timely, and insightful business and finance news, empowering you to navigate the complexities of the Indian market with confidence. Visit Timesbull today to unlock your financial potential.

  • SSY खाते में कितना जमा हो गया है पैसा, ऐसे घर बैठे करें चेक, जानें प्रोसेस

    नई दिल्ली SSY Account: बेटियों के सुनहरे भविष्य बनाने के लिए सरकार के द्वारा काफी सारी स्कीम्स पेश की जाती हैं। एक ऐसी ही स्कीम है जिसका नाम एसएसवाई है। इस स्कीम के तहत खाता ओपन करा सकते हैं। आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं।

    एसएसवाई स्कीम के तहत निवेशकों को एक फाइनेंशियल ईयर में 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये सालाना तक निवेश की छूट मिलती है। आप 10 साल की आयु की बेटी का एसएसवाई खाता ओपन करा सकते हैं। वहीं बेटी के 21 साल की आयु पूरी होने के बाद खाते में जमा रकम निकाल सकते हैं।

    अपनी बेटी के आने वाले कल को सेफ रखने के लिए पूरे देश में करोड़ों लोगों ने एसएसवाई खाता ओपन कराया है। एसएसवाई खाता ओपन करने के बाद सबसे जरुरी है कि इस खाते में कुल कितने पैसे जमा हो गए हैं। इसको आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कैसे चेक कर सकते हैं। हम आपको इसे पूरे प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं।

    ऑफलाइन ऐसे एसएसवाई खाते के बैलेंस को करें चेक

    बहराल देशभर में कई सारी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक और पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को एसएसवाई स्कीम के तहत खाता ओपन कराने की सुविधा दे रहा है। अगर आप ऑफलाइन एसएसवाई खाते में जमा रकम के बारे में पता करना चाहत हैं तो बैंक के पासबुक के द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने बैंक के पास की शाखा में जाकर पासबुक अपडेट करा लें। इससे आपको खाते में जमा रकम के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

    ऑनलाइन इस प्रकार एसएसवाई खाते के बैलेंस को करें चेक

    ऑनलाइन एसएसवाई खाते का बैलेंस चेक करने के लिए अपने एसएसवाई खाते से लॉगिन करें इसके बाद बैंक की इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें। यहां पर बैंक के द्वारा प्रदान की गई लॉगिन क्रिडेंशियल को डालकर अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें।

    अपने खाते में लॉगिन करने के आप होम पेज पर जाकर अपने बैलेंस को चेक करें ये आपके खाते के डैशबोर्ड पर भी दिखेगा। इसके बाद आपके सामने एसएसवाई खाते का पूरा ब्योरा ओपन हो जाएगा। इस पोर्टल पर आप सिर्फ बैलेंस को चेक कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के ट्रांजैक्शन की परमीशन नहीं मिलती है।

    बेटी की 21 साल आयु बना सकता है लखपति

    एसएसवाई कैलकुलेटर के अनुसार, अगर आप इस स्कीम के तहत अपनी बेटी की 1 साल की आयु में एसएसवाई खाता ओपन कराते हैं और हर साल 1.50 लाख रुपये का सालाना निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 69.27 लाख रुपये प्राप्त होंगे।

    सरकार बहराल इस स्कीम के तहत जमा रकम पर 8.20 फीसदी का ब्याज पेश कर रही हैं। ऐसे में 22.50 लाख रुपये के कुल निवेश पर आपको 46.77 लाख रुपये बतौर ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे।

  • LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इतने रुपये कम हुई सिलेंडर की कीमतें, जाने नई दर

    नई दिल्ली LPG Gas Cylinder Price Today: जून का महीना खत्म हो गया है और आज से जुलाई का महीना शुरु हो गया है। जुलाई महीने के पहले ही दिन ही ऑयल मार्केट कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी हैं।

    तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कटौती भी की गई है। ये लगातार तीसरे महीने है जब 19 किलो वाला सिलेंडर यानि कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

    आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर की ये नई दरें आज से लागू हो गई है, यानि कि आज से नई दरों पर कमर्शियल सिलेंडर पेश होगा।

    कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

    आपको बतादें राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतें 1676 रुपये थी। आज से इनकी कीमतें 1646 रुपये हो गई है। इसके बाद कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 1756 रुपये हो गई हैं। मुंबई शहर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 1598 रुपये हैं। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 1840.50 रुपये थी। आज से इनकी कीमत 1809.50 रुपये हैं।

    घरेलू सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

    वहीं बात करें घरेलू सिलेंडर के बारे में, तो तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पूरे देश में घरेलू सिलेंडर की कीमतें 803 रुपये हैं। इस साल फरवरी महीने में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती भी की गई थी।

  • बढ़ापे में चाहिए गारंटीड इनकम, इस स्कीम में 5 लाख जमा करने पर ब्याज से मिलेगा 2 लाख रुपये!

    नई दिल्ली post office scss scheme: बुढ़ापे में हर कोई मंथली इनकम की चाह रखता है। ऐसे में अगर आपको एक सरकारी सेविंग स्कीम के बारे में बताएं जिसमें निवेश करने पर गारंटीड इनकम हो रही है तो कैसा हो। बता दें पोस्ट ऑफिस की स्कीम में गारंटीड इनकम हो रही हैं साथ में निवेश करने पर बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है।

    सरकारी गारंटी के साथ में ब्याज देती है इस स्कीम में निवेशकों को टैक्स बेनिफिट मिलता है। इन सब खासियत के साथ में बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस सीनियर सीटिजन स्कीम पेश कर रहा है। जिस पर सालना 8.2 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम की अवधि 5 सालों की है।

    स्कीम पर मिलता है टैक्स बेनिफिट

    पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में निवेशक को पक्की इनकम होती है। खाते में हर तिमाही में ब्याज का पैसा ट्रांसफर होता है। इस स्कीम की खास बात ये है कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत इसमें टैक्स बेनिफिट मिलता है। बहराल स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स नहीं लगता है।

    अगर आपको रिटर्न के तौर पर 50 हजार रुपये से ज्यादा है तो ब्याज पर टीडीएस लगता है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक एकसाथ 30 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। निवेश की रकम 5 सालों में मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम का पैसा सालाना 8.2 फीसदी की दर से मिल रहा है। नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हैं। अगर आप इस स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको ब्याज के तौर पर 2 लाख रुपये प्राप्त होंगे।

    प्री-मैच्योर होगी निकासी

    पोस्ट ऑफिस की सीनियर सीटीजन सेविंग स्कीम में निवेशश निवेश की पहली तारीख के बाद कभी भी स्कीम क्लोज कर सकता है। अगले 1 साल तक निवेश की रकम मैच्योरिटी से पहले बिना किसी पेनाल्टी के निकाल सकते हैं। 1 से 2 साल के भीतर पैसा निकासी पर कुल प्रिंसिपल पर 1.5 फीसदी का पैसा चार्ज किया जाएगा। 2 से 5 साल की अवधि में कुल प्रिंसिपल का 1 फीसदी चार्ज किया जाता है।

    सीनियर सिटीजन स्कीम की ब्याज दरें

    पोस्ट ऑफिस की एससीएसएस पर सालाना 8.2 फीसदी का ब्याज पेश किया जा रहा है। ये दरें आखिरी दफा 1 जनवरी 2024 को बदली गई थी। ये स्कीम पर मिलने वाला ब्याज तिमाही आधार पर बदलता है। जोकि 31 मार्च 30 जून, 30 सिंतबर या फिर 31 दिसंबर होता है। निवेशक ने अगर फॉर्म 15जी-15एच भरा है तो ब्याज का पैसे पर टीडीएस चार्ज नहीं होता है।

  • Airtel Recharge: इस ऐप से कराएं सस्ता रिचार्ज, नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा रुपए!

    नई दिल्ली: Airtel Recharge: अगर आप एक एयरटेल यूजर्स हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी हैं। जैसा कि आपको पता ही होगा कि एयरटेल, जियो और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। जो 3 जुलाई के बाद से महंगे हो जाएंगे। ऐसे में आपको भी एयरटेल रिचार्ज पर ज्यादा पैसे दें रिचार्ज कराना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि आप एयरटेल के प्लान को सस्ते में रिचार्ज कर सकते हैं।

    दरअसल, जब आप एयरटेल प्लान का कोई भी रिचार्ज प्लान लेने के लिए किसी थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप्स जैसे Phonepay , Googlepay या फिर Paytm का यूज करते हैं, तो यह पेमेंट प्लेटफॉर्म आपके रिचार्ज पर सुविधा शुल्क के नाम पर ज्यादा पैसे लेते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो गूगल पे की ओर से 3 रुपये तक सुविधा शुल्क लिया जाता है।

    एयरटेल थैंक्स ऐप का करना होगा यूज

    हालांकि महंगे रिचार्ज पर सुविधा शुल्क देने से आपका मंथली रिचार्ज प्लान काफी महंगा हो सकता है। लेकिन आप बिना सुविधा शुल्क दिए अपना मंथली प्लान को रिचार्ज करवा सकते हैं।

    इसके लिए आपको एयरटेल थैंक्स ऐप का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल एयरटेल ने ऐलान किया है कि उसकी तरफ से रिचार्ज प्लान पर कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं आप यूजर्स को अपना रिचार्ज Airtel Thanks App से करना होगा।

    क्या है ये सुविधा शुल्क

    फिनटेक कंपनियां किसी खास पेमेंट पर एक अतिरिक्त शुल्क जोड़ देती है, जिसे सुविधा शुल्क कहा जाता है। यह शुल्क आमतौर पर क्रेडिट कार्ड ट्रांज़ैक्शन, ऑनलाइन पेमेंट या यूपीआई पेमेंट पर लागू होता है।

    कैसे एयरटेल थैंक्स ऐप से करें रिचार्ज

    • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से Airtel Thanks App को डाउनलोड करना होगा।
    • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा।
    • इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर टैप करके My Services ऑप्शन पर टैप करना है।
    • फिर Buy Data और Recharge का ऑप्शन पर टैप करना है।
    • इसके बाद जिस प्लान को रिचार्ज कराना हैं, उसे सेलेक्ट करना होगा।
    • इसके लिए यूपीआई को थैंक्स ऐप से लिंक करना होगा।
  • बीपीएल राशन कार्ड पर नया अपडेट! जानिए जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका

    नई दिल्ली: देश में हर जरूरत के लिए अलग-अलग सरकार नागरिकों के लिए दस्तावेज जारी करती है, जिससे फाइनेंशियल कामों के लिए पैन कार्ड, वोट डालने के लिए वोटर आईडी विभिन्न स्कीम का लाभ और प्राइवेट सेक्टर के काम के लिए आधार कार्ड और तो इसके अलावा देश में जरूरतमंद और गरीबी नीचे रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए राशन कार्ड जारी किया जाता है। देश में राज्य सरकारों की ओर से ऐसे कई प्रकार से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं, जिसमें एक प्रकार का बीपीएल राशन कार्ड भी होता है।

    लोगों को कम जानकारी होने की वजह से अपने बीपीएल  राशन कार्ड का आवेदन नहीं कर पाते हैं। जिससे सरकारी फ्री में मिलने वाले राशन लाभ का ही नहीं बल्कि ऐसी कई जरुरी सरकारी स्कीम का भी लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। आज हम आपके लिए बीपीएल कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें इसके लिए क्या जरूरी दस्तावेज है आवश्यक पात्रता मापदंड जैसी जानकारी दे रहे हैं।

    आप को बता दें कि देश में लोक सभा चुनाव के बाद में केन्द्र में नई सरकार बन चुकी है, जिससे अब राज्य में सरकार कामकाज होने लगें, तो वही राज्यों में अब लोगों के लिए राशनकार्ड बनने की प्रक्रिया शुरु हो सकती है।

    आप को बता दें कि राज्य में नागरिकों के लिए अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते है, जिससे यहां पर आप को कई लाभ के साथ में बनने वाला बीपीएल कार्ड के बारे में बता रहे है।

    बीपीएल राशन कार्ड  के लिए जरूरी दस्तावेज

    • पहचान पत्र
    • वोटर आईडी
    • पैन कार्ड
    • बिजली का बिल
    • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट फोटो

    बीपीएल राशन कार्ड पात्रता मापदंड

    • बीपीएल राशन कार्ड के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • बीपीएल राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए गरीबी रेखा से नीचे रहना चाहिए।
    • आवेदक की कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
    • बीपीएल राशन कार्ड के लिए वार्षिक आय 2,50,000 रुपये से कम होनी चाहिए।

    बीपीएल राशन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन

    बीपीएल राशन कार्ड के लिए आप को आवेदन करने के लिए आसान तरीका है, जिससे यहां पर सबसे पहले ब्लॉक लेवल या खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय जाएं, जिसके बाद मेंविभाग से BPL राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र मांगें।

    अब आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें, जिसमें फोटो और हस्ताक्षर  करें और जरुरी दस्तावेज को लगाकर संवधित आधिकारी के पास में जमा कर दें। इसके अलावा आप प नए BPL राशन कार्ड के लिए निकटतम ई-मित्र केंद्र पर जा सकते हैं।

  • 1 जुलाई से बदल गए ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर,जानिए

    नई दिल्ली: हर महीने की पहली डेट से हीपैसों से जुड़े नियमों में बदलाव होता है, जिससे 1 जुलाई 2024 यानी कि आज से पैसे से लेकर ऐसे कई नियम बदल गए हैं, जो लोगों पर सीधा असर डालने वाले है। आप को बता दें कि इन बदलावों का सीधा असर आपके रोजमर्रा के खर्चों और निवेश योजनाओं पर होगा। तो चलिए यहां पर आप को बताते हैं।

    क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नए नियम

    1 जुलाई से यानी की आज से ही भारतीय रिजर्व बैंक के नए नियम लागू होने वाले हैं। सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट अब भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) के माध्यम से किए जाएंगे, जिसका असर फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क और इंफीबीम एवेन्यूज जैसे प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म पर होगा।

    आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के नियम

    प्राइवेट बैंक में बड़ी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी 1 जुलाई 2024 से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम को अपडेट कर रही है, जिससे आईसीआईसीआई कार्ड धारकों को कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए 100 रुपये के बजाय 200 रुपये का शुल्क देना होगा, हालांकि चेक और कैश पिकअप पर लगने वाले 100 रुपये के चार्ज बंद होने जा रहे हैं।

    गैस सिलेंडर के दाम हुए अपडेट

    आज से लोगों के लिए सरकार ने अहम अपडेट दिया है, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक घटा दिये हैं, हालांकि आप को बता दें कि इन कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जुलाई 2024 से लागू हो गए है।

    महंगे हो जाएंगे जियो एयरटेल के रिचार्ज प्लान

    देश में टेलिकॉम कंपनियों ने तो ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है, जिससे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान 3 जुलाई से महंगे हो रहे है। इनकंपनियों ने नए रिचार्ज प्लान की रेट लिस्ट जारी कर दी है।

    जुलाई 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

     जुलाई में अगर आप को काम कामज पड़ रहा है, तो यहां पर बैंक की छूट्टी लिस्ट देख कर ही जाएं, जिससे आरबीआई के छूट्टी लिस्ट के अनुसार 13 दिन बैंक बंद रहने वाला है। इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के कारण बैंक 6 दिन बंद रहने वाले हैं। बैंक बाकि 7 दिन त्योहार के कारण जुलाई में बैंक बंद रहेंगे। जुलाई में गुरु हरगोविंद जी जयंती और मुहर्रम के कारण छुट्टी रहेगी।

     

  • खो या गुम हो गया पैन कार्ड तो मत हो परेशान! ऐसे चुटकियों में करें अप्लाई, देखें तरीका

    नई दिल्ली: देश में ऐसे जरूरी दस्तावेज है, जो सरकार के द्वारा नागरिकों के लिए जारी किए जाते हैं। जिसमें वोटर आईडी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और पैन कार्ड है। तो  वही जुलाई का महीना लग गया है, जिसे फाइनेंशियल जरूरत को पूरा करने के लिए पैन कार्ड लोगों के लिए एक अहम दस्तावेज होता है। अगर आप का खो या गुम हो हो गया है पैन कार्ड तो परेशान मत हो। यहां पर आप को चुटकियों में करें अप्लाई का तरीका बता रहे है।

    जुलाई के महीने में लोगों को अक्सर पैन कार्ड के जरुरी काम पड़ते है, जिससे यहां पर आप को बता दें कि खाता खोलने, इनकम टैक्स भरने, बैंक से जरूरी काम करने, 50, 000 से ज्यादा लेनदेन करने, सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर बिजनेस जैसे काम के लिए पैन कार्ड का होना जरूरी होता है। अगर पैन कार्ड आपका नहीं है या फिर खो जाता है। तो आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    लोगों का किसी वजह से पैन कार्ड कहीं गिर या गुम हो जाता है या फिर घर पर रखकर भूल जाते हैं, तो यहां पर आप दोबारा अपने डुप्लीकेट पैन कार्ड को आवेदन कर सकते हैं। जिसके बारे में  ज्यादा जानकारी नहीं होती है। तो चलिए यहां पर आप को डुप्लीकेट पैन कार्ड  आवेदन का तरीका बता रहे है, जिसे आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

    ऐसे करें डुप्लीकेट पैन कार्ड का आवेदन

    • सबसे पहले आपको सबसे पहले एनएसडीएल की वेबसाइट onlineservices.nsdl.com पर जाएं।
    • जिसके बाद में बताई गए तरीके से लॉगइन कर लें।
    • अब आपसे मांगी गई जानकारी में नाम, पता, आधार नंबर, पैन कार्ड जैसी जानकारी को फिल करें।
    • अब बाद पैन कार्ड की सारी जानकारी आपके सामने होगी।
    • जिससे डुप्लीकेट पैन कार्ड का विकल्प चुनकर एड्रेस भरें।
    •  इसके बाद आपको अपना मोबाइन नंबर डाल करें आगे बढ़ें।
    • इसके बाद में ओटीपी को वेरिफाई करें।
    • इसके बाद में बाद आपको डुप्लीकेट पैन के लिए फीस भरनी होगी।
    • जिसके लिए 50 रुपये की फीस पेमेंट आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

    यहां पर आप के द्धारा सफल तरीके से किया गया फॉर्म सबमिट से  पैन कार्ड आवेदन प्रोसेस करने के बाद डाक के द्वारा दो हफ्ते के अंदर आपके घर नया पैन कार्ड पहुंच जाएगा।

  • भारी डिमांड में है सिर्फ 1 रुपए का ये दुर्लभ नोट! ऐसे सेल कर कमाएं लाखों, जानें

    नई दिल्ली: आज के समय में कौन नहीं हैं, जो घर बैठे ऑनलाइन कमाई करने की सोचता है। लेकिन इस तरह के कमाई के लिए आप के पास में कोई स्किल होना चाहिए। अगर आप के पास में कई जरुरी स्किल नहीं हैं, तो परेशान ना हो क्योंकि यहां पर कमाई का जबरदस्त तरीका बता रहे है। हालांकि इसके लिए आप के पास में पहले जमाने के कोई दुर्लभ नोट या सिक्के होने चाहिए, जिसे आप ऑनलाइन घर बैठ लिस्ट कर पाएं जो मांग के चलते उंची कीमत में सेल हो रहे है।

    आज के इस मंहगाई में लोगों को जीवनयापन करने के लिए एक अच्छी खासी रकम की जरुरत होती है, जिससे आजकल के इस दौर में पैसा कमाना कितना ज्यादा जरूरी हो गया है। हर कोई एक से बड़ी नौकरी और बिजनेस करना चाहते है, जिससे अपने आर्थिक स्तर को बढ़ा पाए जिससे बेहतर जीवन स्तर प्रदान करती है।

    दो-दो लाख रुपए की हो रही ऐसे कमाई

    तो वही इन दिनों मार्केट में चल रहा दुर्लभ चीजों की नीलामी में आप भी भाग ले सकते हैं, जिससे यहां पर आप को दो-दो लाख रुपए तक का लाभ कमा मिल रहा है। जी हां। आपके लिए हम यहां पर बात कर रहे है पहले समय के ₹1 के दुर्लभ नोट या सिक्के की जिसे ऑनलाइन लिस्ट करके सेल करने पर लाखों मिल रहे है।

    ₹1 का सिक्का बना रहा अमीर

    हालांकि यहां पर कुछ शर्ते भी हैं, जो आप पूरा करते हैं, तो वाकिए में लाखों रुपए का इंतजाम कर सकते हैं, जिसके लिए आप के पास में यहां पर ₹1 का सिक्का अथवा नोट यूनिक होना आवश्यक है। तो वही इस ₹1 के विशेष नोट को ब्रिटिश इंडिया काल में छापा गया था। जिसे  तत्कालीन गवर्नर  द्वारा जारी किया गया था। तो वही यह नोट वर्ष 1935 में जारी किया गया था जिस पर ब्रिटिश एंपरर जॉर्ज किंग 5 की तस्वीर छपी हुई है ।

    बहुत सारे लोगों को ऐतिहासिक वस्तुएं इकट्ठा करने का शौक होता है ऐसे ही यूनिक और दुर्लभ वस्तुओं कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी बहुत ज्यादा मांग है।

    ऐसे करें ₹1 का सिक्का सेल

    इस नोट या सिक्के को सेल करने के लिए आप को  क्विकर (Quikr) पर एक सेलर के रूप में अपने आपको रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद सिक्के की फोटो को क्लिक करें और उसे अपलोड कर दें। यहां पर खरीदारी संपर्क करेगा।

  • रेल यात्री ध्यान दें! इस रूट पर 200 से भी ज्यादा ट्रेनें हुईं कैंसिल, स्टेशन पहुंचने से पहले जानें पूरी लिस्ट

    नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में इंडियन रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क फैला है। तो वही लोगों को कहीं आने-जाने के लिए भारतीय रेल ही एक आवश्यकता साधन मिलता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यहां पर जानना जरूरी हो जाता है कि भारतीय रेलवे ने इस रोड पर 200 से ज्यादा ट्रेन को कैंसिल कर दिया है।

    खबरों में बताया जा रहा हैं कि यहां पर इस रूट में कई ट्रेनों के मार्ग को भी बदल गया है या फिर उन्हें डाइवर्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि इसके पीछे की वजह प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते इतनी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

    दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर डिवीजन ने की ट्रेन को कैंसिल

    आप को बता दें कि खबरों में बताई जानकारी में दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेन को कैंसिल कर दिया है। जिससे  यहां पर दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

    यात्रा करने से पहले जान लें खास अपडेट

    साथ ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है या उन्हें डाइवर्ट किया गया है। अगर आप इस रुट में यात्रा करने वाले हैं तो यहां पर जान सकते हैं, रेलवे  ने कौन सी ऐसी ट्रेन को कैंसिल  किया है।

    ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

    • 12857/12858 हावड़ा-दीघा-हावड़ा ताम्रलिप्ता एक्सप्रेस 30 जून 2024 से 02 जुलाई 2024 और 06 जुलाई 2024 तक कैंसिल।
    • 12021/12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस 30 जून 2024 से 02 जुलाई 2024 और 06 जुलाई 2024 तक कैंसिल।
    • 12883/12884 संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा एक्सप्रेस 30 जून 2024 से 02 जुलाई 2024 और 06 जुलाई 2024 तक कैंसिल।
    • 12871/22862 हावड़ा-टिटलागढ़/कांताबंजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 06 जुलाई 2024 को कैंसिल।
    • 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 05 जुलाई 2024 को कैंसिल।
    • हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस 06 जुलाई 2024 को कैंसिल।
    • 18011/18013 हावड़ा-चक्रधरपुर/बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस 05 जुलाई 2024 और 06 जुलाई 2024 को कैंसिल।
    • 18012/18014 चक्रधरपुर/बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस 05 जुलाई 2024 और 06 जुलाई 2024 को कैंसिल।
    • 22804 संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस 05 जुलाई 2024 को कैंसिल।
    • 22803 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस 06 जुलाई 2024 को कैंसिल।

    इन ट्रेनों का किया गया है डायवर्जन

    • 12508 सिलचर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 27 जून 2024 और 04 जुलाई 2024 को शुरू होकर आसनसोल-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक के रास्ते डायवर्टेड की गई है।
    • 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस 27 जून 2024, 29 जून 2024, 30 जून 2024, 02 जुलाई 2024 और 04 जुलाई 2024 को शुरू होकर आसनसोल-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक के रास्ते डायवर्टेड की गई है।
    • 22502 न्यू तिनसुकिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 28 जून 2024 को शुरू होकर आसनसोल-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक के रास्ते परिवर्तित की गई है।
    • 12510 गुवाहाटी-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 30 जून 2024 और 01 जुलाई 2024 को शुरू होकर आसनसोल-आद्रा-मीनापुर-हिजली-भद्रक के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।
  • 7th Pay Commission: लो जी हो गया धमाल, केंद्रीय कर्मचारियों को डीए एरियर के मिलेंगे 2 लाख 18 हजार रुपये

    7 th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार 3.0 के कार्यकाल के शुरू में ही एक बड़ी गुड न्यूज मिलने जा रही है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह साबित होने वाली है। केंद्र सरकार के अधीन जॉब करने वाले कर्चमचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा होने जा रहा है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा। इसके अलावा मोदी सरकार की तरफ से अटका पड़ा डेढ़ साल यानी 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी खात में डाल सकती है।

    अगर ऐसा हुआ तो फिर कर्मचारियों के लिए मोदी का 3.0 कार्यकाल बड़ा ही शुभ संकेत लेकर आया है। इसका फायदा करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा, जो हर किसी की जेब का बजट सुधारने के लिए काफी है। हालांकि, आधिकारिक रूप से तो अभी कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

    अकाउंट में जल्द आएगा अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब जल्द ही अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा मिलने वाला है, जो किसी बड़ी गुड न्यूज की तरह होगी। सरकार जल्द ही 18 महीने के डीए एरियर अकाउंट में ट्रांसफर करेगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौज आनी बिल्कुल तय मानी जा रही है। उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये तक आने तय माने जा रहे हैं।

    यह राशि महंगाई के दौर में किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी। दरअसल, मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण काल में 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा नहीं भेजा था। इसके बाद से कर्मचारी लगातार डीए एरियर खाते में भेजने की मांग कर रहे हैं, जो किसी बड़े तोहफे की तरह साबित होगा।

    जानिए कितना बढ़ सकता डीए

    केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। इसके बाद यह बढ़कर 54 फीसदी हो जाएगा, जिससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारी को 50 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।

    अगर किसी कर्मी को 50000 रुपये सैलरी मिल रही है तो 4 फीसदी डीए बढ़ने पर हर महीना 1600 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगी। सरकार ने आधिकारिक रूप से तो अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन समाचारों में यह दावा किया जा रहा है।

  • गजब! Vaishno Devi की फोटो वाला ये सिक्का बनाएगा अमीर, ऐसे मिलेंगे लाखों, जानिए तरीका

    नई दिल्ली: आज के इस आर्थिक दौर में हर कोई अपने लिए बेहतर कमाई का सोर्स बनाना चाहता है। जिससे नौकरी करता हो या फिर बिजनेस इससे बढ़कर भी कमाई करने के तौर तरीके सर्च करता रहता है। अगर आप भी मोटी कमाई का ऑप्शन देख रहे हैं तो आपके यहां पर जरूरी जानकारी दी जा रही है। जिससे आप कि किस्मत एक ही झटके में खुल सकती है, यहां पर कमाई का जबरदस्त तरीका मिल रहा है।

    दरअसल अपने खबरों में जरूर पढ़ा होगा कि पहले जमाने के दुर्लभ और नोटों काफी ऊंची कीमत में सेल हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि इनमें बनी कुछ खासियत जो पहले के जमाने की होती है। जिसमें लकी नंबर, खास चिन्ह से लोग लकी मानते हैं जो छप जाता है तो वही  नोट और सिक्के नीलामी में काफी सेल हो रहे हैं।

    आप के नोट और सिक्के के कलेक्शन में से Vaishno Devi की फोटो वाला ये 5 रुपए का सिक्का हैं, तो तुरंत निकाल लें। ये आपको लाखों की कमाई देगा, जिसे आप नीचे बताए गए प्रोसेस से सेल कर सकते हैं।

    Vaishno Devi की फोटो वाला सिक्का की है भारी मांग

    आप को बता दें कि हिंदू धर्म में Vaishno Devi की फोटो वाले सिक्के की काफी मांग है, जिसके पीछे की वजह यह हैं कि यह लकी माना जाता है। इसे काफी लोग माता का आशीर्वाद मानते जिससे अपने पर्स और दुकान में भी रखते हैं। लोगों का इसके पीछे मान्यता हैं कि ऐसा करने पर उनका पास कभी धन की कमी नहीं होती है।

    ध्यान देने वाली बात यह हैं कि इस तरह की कई मान्यताएं के वजह से इसकी भारी मांग है, जिससे इस सिक्के नीलामी में लोग मुंह मांगे दाम पर 5 या 10 रुपये वाले सिक्के खरीद लेते हैं।  सिक्के सरकार ने साल 2002 में जारी किए थे।

    ऐसे घर बैठे लिस्ट कर करें सेल

    • सबसे पहले www.ebay.com पर जाएं।
    • जिसके बाद में रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
    • जिसमें नाम, फोन नंबर, जैसी जानकारी के साथ रजिस्टर्ड करें।
    • इसके बाद में फोटो, कीमत, और खासियत को साइट पर अपलोड कर दें।
    • जिसके बाद में आप का एड को उन लोगों को दिखेघा, जो पुराने नोट और नोट और कॉइंस खरीदने के इच्छुक होगें।
    • जो खरीदने के इच्छुक होगें तो फिर आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे।
    • आप उनसे संपर्क कर सकते हैं और नोट बेच सकते है।
  • SBI ने दिया लाखों ग्राहकों बड़ा झटका! क्रेडिट कार्ड पर 1 जुलाई से लागू कर दिया ये बड़ा नियम, जानिए

    नई दिल्ली: देश के बैंकिंग सेक्टर में सबसे बड़ी बैंक में से एक भारतीय स्टेट बैंक एक से बढ़कर एक सेवाएं दे रही है, जिससे बैंक ने तो अपने ग्राहक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए एक बहुत झटका दे  दिया है। जी हां आपने सही सुना अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको बड़ा ही झटका लग रहा है।

    एसबीआई ने हाल ही में बताया है कि उसके कुछ क्रेडिट कार्ड सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं देगा। जो 1 जुलाई से नया नियम लागू हो रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं भारतीय स्टेट बैंक के यहां कुछ क्रेडिट कार्ड के बारे में..

    इन एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

    1. एयर इंडिया एसबीआई प्लैटिनम कार्ड
    2. एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर कार्ड
    3. सेंट्रल एसबीआई सिलेक्ट+ कार्ड
    4. चेन्नई मेट्रो एसबीआई कार्ड
    5. क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड
    6. क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड प्राइम
    7. दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड
    8. एतिहाद गेस्ट एसबीआई कार्ड
    9. एतिहाद गेस्ट एसबीआई प्रीमियर कार्ड
    10. फैबइंडिया एसबीआई कार्ड
    11. फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सेलेक्ट
    12. आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड
    13. आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर
    14. मुंबई मेट्रो एसबीआई कार्ड
    15. नेचर बास्केट एसबीआई कार्ड
    16. नेचर बास्केट एसबीआई कार्ड एलीट
    17. ओला मनी एसबीआई कार्ड
    18. पेटीएम एसबीआई कार्ड
    19. पेटीएम एसबीआई कार्ड चुनें
    20. रिलायंस एसबीआई कार्ड
    21. रिलायंस एसबीआई कार्ड प्राइम
    22. ट्रैवल एसबीआई कार्ड

    लाखों ग्राहकों पर होगा असर

    जैसे की आप को पता हैं कि कई बैंक और कंपनी ग्राहकों क्रेडिट कार्ड जारी करती है, जिससे अगर सही तरीके से क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल किया जाता हैं, तो पैसों की जरुरत बड़े आराम से पूरी हो जाती है, जिसका बाद में बिल भी भरना होता है, तो वही ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक और ऑफर का मिलना खास होता है, एसबीआई के इस अपडेट से लाखों ग्राहकों पर असर पड़ने वाला है ये बात तय है।

    आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड चार्ज

    तो वही बैंक सेक्टर में एक और दिग्गज निजी बैंक ICICI बैंक ने 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होने वाले कई क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किया है, जिससे यहां पर एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी कार्डों पर कार्ड रिप्लेसमेंट फीस 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करना शामिल है, जिससे आप के पास में ये कार्ड हैं तो नए अपडेट के अनुसार चार्ज देना होगा।