BUDGET 2024: बजट में गांव के लिए खुलेगा खजाने का पिटारा, किसान की किस्त बढ़ने के साथ होंगे यह बड़े ऐलान!

BUDGET 2024: मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बनी केंद्र सरकार नए शासनकाल का अपना पहला बजट पेश करने जा रही है. वित्तीय बजट 23 जनवरी 2024 को पेश किया जाएगा, जिसे लेकर सभी को अपने-अपने हित की उम्मीदें लगी हुई हैं. इस बार

Avatar photo
Snehlata Sinha July 18, 2024 – 8:35 AM

BUDGET 2024: मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बनी केंद्र सरकार नए शासनकाल का अपना पहला बजट पेश करने जा रही है. वित्तीय बजट 23 जनवरी 2024 को पेश किया जाएगा, जिसे लेकर सभी को अपने-अपने हित की उम्मीदें लगी हुई हैं. इस बार बजट गांव से लेकर शहरों तक के लिए बहुत ही कीमती साबित होने वाला है, जिसे लेकर वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण पर सबकी निगाहें रहेंगी.

माना जा रहा है कि निर्मला सीतारमण का इस बार भी लंबा बजट भाषण होगा. बजट में केंद्र सरकार की तरफ से ग्रामीण इलाकों को साधने की पूरी कोशिश की जाएगी. इसकी वजह कि आगामी कुछ महीने में हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिसे लेकर बीजेपी काफी पुख्ता तैयारियों में जुटी है.

इसे भी पढ़ेंः Ration Card: सरकार ने बदल दिए नियम! इन लोगों के रद्द किए जाएंगे राशन कार्ड, जानें अपडेट

POST OFFICE की स्कीम का नहीं कोई तोड़, यहां निवेश करने पर हर महीना मिलेगी तगड़ी पेंशन

ग्रामीण लोगों को साधने के हिसाब से मोदी सरकार कुछ नई योजना की शुरुआत का ऐलान कर सकती है. इतना ही नहीं कुछ योजनाओं में आमदनी बढ़ाने का भी फैसला ले सकती है. इसलिए यह बजट गांव के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किसी ऐलान पर कुछ नहीं कहा गया है.

बजट में हो सकते हैं बड़े ऐलान

केंद्र सरकार की तरफ से पहले से चली आ रही योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाने के साथ-साथ कुछ नई योजनाएं शुरू करने की भी घोषणा कर सकती है. इतना ही नहीं पहले से चली रही कुछ योजनाओं में पैसा बढ़ाने का भी फैसला लिया जा सकता है. सरकार की तरफ से कृषकों को साधने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना द्वारा मिलने वाली किस्त की राशि में भी बढ़ोतरी की जा सकती है.

NIRMLA SITHARAMAN

इसके अलावा मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी राशि भी बढ़ सकती है. इसके अलावा सड़क निर्माण योजना और पीएम आवास योजना के लिए अतिरिक्त पैसा भी देने का ऐलान किया जा सकता है. वित्तीय साल 2024 में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 फीसदी रही है. इतना ही नहीं एग्रीकल्चर वृद्धि दर 1.4 फीसदी पर रही थी. प्राइवेट फाइनल कंजंपशन एक्सपेंडिचर केवल 4 फीसदी पर दर्ज किया गया.

NIRMLA SITHARAMAN NEWS

बजट पर क्या है एक्सपर्ट की राय

देश की बड़ी बैंकों गिने जाने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री सोनल बधान ने आम बजट को लेकर कुछ बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में नए कदमों का ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन इस बार कुछ घोषणाएं होने की काफी उम्मीदें हैं. इसके साथ ही उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त की राशि बढ़ाई जाने की संभावना जताई है.

सरकार शहरी और ग्रामीण, दोनों को मिलाकर पीएम आवास योजना के लिए आवंटन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने की भी संभावना है. इसके साथ ही पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए आवंटन बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है. क्रिसिल की प्रिंसिपल इकनॉमिस्ट दीप देशपांडे ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2024 में रूरल इनकम और डिमांड घटी थी।

Avatar photo
About the Author

Snehlata Sinha

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism. For the past five years, I've been a lifestyle Chief Copy Editor journalist at [Timesbull.Com ], specializing in fashion, style, and Bollywood trends. I'm passionate about keeping my readers informed and inspired, and I love sharing my insights on the latest beauty remedies and celebrity gossip."Would you like me to add anything else, such as your social media handles or a specific area of expertise within fashion or beauty.

Start a Conversation