Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर! इस जिले में बन रहा एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन

Haryana News: अमृत भारत स्टेशन परियोजना के जरिए हरियाणा के सोनीपत और गोहाना स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही एयरपोर्ट जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी, आज हम आपको इस बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। दोनों रेलवे स्टेशनों पर बिल्डिंग निर्माण का करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

29 करोड़ रुपए होंगे खर्च

जानकारी देते हुए बताया गया कि सोनीपत में 29 करोड़ में से 15 करोड़ रुपए गोहाना स्टेशन पर खर्च किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सोनीपत स्टेशन पर बन रही 200 मीटर 45 फीट चौड़ी बिल्डिंग में 450 यात्रियों के एक साथ इकट्ठा होने की व्यवस्था की गई है।

प्रवेश द्वार पर बनेगा गुंबद

यात्रियों को महाभारत के इतिहास से जोड़ने के लिए सोनीपत के प्रवेश द्वार पर पांचों पांडव भाइयों के नाम से गुंबद भी बनाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी के आर्किटेक्ट द्वारा डिजाइन तैयार किया जा रहा है, भवन निर्माण के बाद प्रवेश द्वार पर गुंबद बनाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा, इसका मुख्य उद्देश्य धार्मिकता को बढ़ावा देना है।

यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

रेलवे ने सोनीपत में अप्रैल 2025 तक और गोहाना स्टेशन पर मार्च में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था। दोनों स्थानों पर जालंधर की कंपनी के कर्मचारी एक और 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बना रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, ऑटोमेटिक सीडीओ से लेकर वेटिंग रूम क्लास, कमर्शियल सेंटर, कोच गाइडेंस सिस्टम, फूड प्लाजा जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

वहीं, गोहाना में दो लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचे प्लेटफार्म पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है, जिससे अब इन रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण भी बदलने वाला है। यात्रियों को यहां पहले से बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं, जिससे अक्सर यहां सफर करने वाले यात्री भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।