नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से चलाए जा रहे ई श्रम पोर्टल (E Shram Portal) में अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के 30.58 करोड़ वर्कर्स ने अभी तक पूरी तरह से रजिस्ट्रेशन करवाया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा इनको दिया जा रहा है। सरकार ने यह जानकारी भी शेयर की थी।
श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया है कि ई श्रम पोर्टल पर 2024 में 1.23 करोड़ वर्कर्स का पंजीकरण करवा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ 33700 रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से किए जा रहे हैं। इस रजिस्ट्रेशन के बाद प्रक्रिया काफी आसान होती है। इसको आप आसानी के साथ चेक कर सकते हैं।
क्या होता है ई श्रम पोर्टल
ईश्रम पोर्टल की शुरुआत रोजगार मंत्रालय ने किया था। फिलहाल लगभग 12 योजनाओं को ई श्रम पोर्टल के साथ रजिस्टर्ड किया गया है। ये 22 भाषाओं में पूरी तरह से मौजूद है। ये पोर्टल अनआर्गेनाइजड वर्कर्स के लिए एक शानदार प्लेटफार्म माना जाता है। इसकी मदद मिलने के बाद उनको सोशल सेक्योरिटी स्कीम से जुड़ने के बाद डाटा का पूरी तरह से कलेक्शन करना होता है।
रजिस्ट्रेशन की क्या होती है प्रक्रिया
ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना एक आसान विकल्प होता है। मजदूर अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करवा सकते हैं। वह अपना रजिस्ट्रेशन आनलाइन कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से कर फायदा ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाना है तो आपको डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स की पूरी तरह से जरूरत पड़ जाती है।
कार्ड की मदद से 12 योजनाओं का मिलेगा फायदा
अभी तक विभिन्न केंद्र मंत्रालय के अलावा 12 योजनाओं को पूरी तरह से इंटीग्रेट किया गया है। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम-स्वनिधि, पीएम आवास योजना को शामिल किया गया है।
किन लोगों को मिलेगा फायदा
रेहड़ी पटरी वाले
रिक्शे वाले
नाई
घर बना रहे लोग
धोबी
दर्जी
मोची आदि