PM Shram Yogi Mandhan Yojana: मजदूरों को प्रत्येक महीना मिलेगा ₹3000 का राशि, जाने विस्तार में

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा देश के असंगठित मजदूरों को आर्थिक रूप से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत असंगठित मजदूरों को 60 वर्ष उम्र के बाद प्रत्येक महीना ₹3000 का पेंशन राशि प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया क्या है? विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं इसलिए आप लोग इस आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana

देश के असंगठित मजदूरों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित मजदूर के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। इस योजना के तहत असंगठित मजदूर 60 वर्ष उम्र तक का निवेश करके 60 वर्ष के बाद ₹3000 का आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Eligibility of PM Shram Yogi Mandhan Yojana

  • देश के असंगठित मजदूर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • आवेदक मजदूर का मासिक आय₹15000 से कम होना चाहिए। 
  • 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच के मजदूर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 

Required documents of PM Shram Yogi Mandhan Yojana

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र 
  • बैंक पासबुक 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

Read also :PM Kisan Yojna: लाखों किसानों का इंतजार हुआ खत्म..! इस तारीख को आएंगे 19वीं किस्त के 2,000 रुपए

How to Apply PM Shram Yogi Mandhan Yojana

  • सबसे पहले आप लोगों को अपना महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा।
  • इसके बाद जनसेवा केंद्र के अधिकारी इस योजना के आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरेंगे।
  • इसके बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर आप लोगों को प्रदान किया जाएगा। 
  • इसके बाद जन सेवा केंद्र के अधिकारी को कुछ सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इस प्रकार आप लोग इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।