e-Shram Card में रजिस्ट्रेशन का जानें तरीका, ये होगी आसान प्रक्रिया

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को संसद में बजट को पेश कर दिया है। वहीं बहुत सारे लोगों के लिए कई सारी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इन घोषणाओं में से एक खास घोषणा गिग वर्कस को शामिल किया था। बजट के दौरान आपको गिग वर्कर्स के ई श्रम पोर्टल पर जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने आगे बताया कि ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा से लगभग 1 करोड़ वर्कर्स को काफी फायदा मिलेगा।

गिग वर्कर्स को मिलेगा फायदा

गिग वर्कर्स पर दुकाने में काम करने वाले हेल्पर के अलावा चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाले, डेयरी वाले, पशु पालक, पेपर हाॅकर और जोमेटो, स्वगी, अमेजन, फ्लिपरार्ट वाले डिलीवरी बाॅय समेत कई लोगों को शामिल किया गया। गिग वर्कर्स ऐसे लोग माने जाते हैं जो हर तरह से अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं अवसर मिलने के बाद अपना काम बदलने लगते हैं। स्वगी, जोमेटो और ऊबर में काम कर रहे कर्मचारी गिग वर्कर्स के तौर पर जाने जाते हैं।

ये सभी लोग आसानी से ई श्रम कार्ड को बनवा पाएंगे। रजिस्ट्रेशन को लेकर अहम है कि वर्कर्स रजिस्ट्रेशन किस तरह से करने वाले हैं।

ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है तो आनलाइन या आफलाइन करने की सुविधा शामिल है। वर्कर्स ई श्रम पोर्टल में जाने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर सुविधा ले पाएंगे। रजिस्ट्रेशन होने के बाद इनको कार्ड भी मिल जाता है।

आनलाइन रजिस्ट्रेशन की ऐसी मिलेगी सुविधा

ई श्रम पोर्टल पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना है तो सबसे पहले आपको ई श्रम वेबसाइट पर जाना होता है। रजिस्टर आन ई श्रम बटन पर क्लिक करना होता है। क्लिक करने के बाद ही आप आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर कैप्चा कोड डलवा सकते हैं। अब ओटीपी की आप संख्या दर्ज कर सकते हैं। इस प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है।