गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं एलर्ट, सरकार ने दी जानकारी

नई दिल्ली: गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए भारत सरकार की साइबर सेक्योरिटी संस्था द्वारा एक चेतावनी जारी की गई है। सीईआरटी ने दस्तावेज में बताया है कि chromeos में कई तरह की कमी होती है। ChromeOS में कुछ ऐसी कमियां शामिल की गई हैं जिनका फायदा उठाने के बाद कोई हैकर आपके कंप्यूटर या फिर क्रोमबुक में घुसपैठ आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा हैकर्स आपकी जासूसी भी किया जा सकता है। हर व्यक्ति जो क्रोमबुक का इस्तेमाल कर रहा है उनको इस खतरे के बारे में जानकारी होती है।

सीईआरटी इन की जानकारी के मुताबिक इन कमियों का फायदा लेने के बाद हैकर आसानी के साथ जासूसी को अंजाम दे सकते हैं। आपका डेटा भी चुराया जा सकता है। आप कंप्यूटर का गलत उपयोग हो सकता है। इसके अलावा आपकी अहम जानकारी भी चुरा सकता है। ये कमियों की बात करें तो ये कुछ गलत गड़बड़ी की वजह से होती है। साइबर सेक्योरिटी संस्था द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ये खतरा की बात करें तो मैकबुक, पीसी या लैपटाॅप वाले यूजर्स के लिए ज्यादा होता है। स्मार्ट फोन को लेकर ये खतरा उतना अधिक नहीं होता है।

इन चीजों से ब्राउजर पर बना रहता है खतरा

16093.68.0 के पहले बात करें तो क्रोमओएस वर्जन और 132.0.6834.94 के पहले सभी ब्राउजर वर्जन इस खतरे से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सीईआरटी के अनुसार अगर आप क्रोमबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसको जल्द से जल्द अपडेट करना चाहिए ताकि आप आसानी से साथ सुरक्षित रह पाएं। इसके अलावा गूगल ने भी इन कमियों को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अगर आपको क्रोम में कोई गड़बड़ी मिल रही है तो तो उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं।