CM Nitish Pragati Yatra Ara: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार को आइसा के छात्रों ने दिखाया काला झंडा

बिहार: आज प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर पहुंचे हैं। भोजपुर में सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आरा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी किया।

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार को आइसा के छात्रों ने दिखाया काला झंडा
प्रगति यात्रा के दौरान आरा में सीएम नीतीश कुमार को आइसा के छात्रों ने दिखाया काला झंडा

 

छात्र संगठन ने दिखाया मुख्यमंत्री को काला झंडा

वहीं भोजपुर के आरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। प्रगति यात्रा के दौरान जगदीशपुर में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया है। प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश जैसे ही जगदीशपुर के सिअरुआ पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आइसा के छात्रों ने मुख्यमंत्री को कला झंडा दिखाया। 

दर्जनों छात्रों की पुलिस ने की पिटाई कई छात्र गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि छात्र अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे लेकिन उन्हें सीएम से मिलने का समय नहीं दिया गया। जिससे छात्र आक्रोशित हो गए और सीएम को काला झंडा दिखाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और उनकी पिटाई की। इस दौरान पुलिस ने दर्जन भर छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पिटाई से घायल छात्रों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।