CM Matritva Sahayta Yojna: सरकार ने चलाई नई स्कीम..! इन महिलाओं को मिलेंगे 11,000 रुपए, जानिए कौन है इसके पात्र

CM Matritva Sahayta Yojna: हरियाणा सरकार ने लोगों के हित के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। खास तौर पर महिलाओं के हित के लिए हरियाणा सरकार ने कुछ योजनाएं शुरू की हैं। इस साल हरियाणा सरकार ने महिलाओं के हित के लिए एक और योजना शुरू की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना है।

इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। हरियाणा में कई ऐसी महिलाएं हैं जो आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपना और अपने बच्चे का ख्याल नहीं रख पाती हैं। ऐसे में महिला और बच्चा ज्यादातर समय बीमार रहते हैं और उनकी हालत बिगड़ जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने यह योजना शुरू की है। आइए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य क्या है

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे को उचित पोषण प्रदान करना है। कई बार आर्थिक सहायता के अभाव में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की मौत हो जाती है। वहीं कई बार बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

इस योजना के तहत महिला को 5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह ₹5000 DBT के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इस योजना के तहत केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने बेटे को जन्म दिया हो। जिस महिला को दूसरा बच्चा बेटा होता है, वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।

यह योजना राज्य में लड़की और लड़के के लिंगानुपात को सही करने और महिला को उचित पोषण प्रदान करने में मदद करेगी। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके बेटे का जन्म 8 मार्च 2022 के बाद हुआ हो।

कौन सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

  • इस योजना के तहत केवल हरियाणा की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • 40% या पूरी तरह से विकलांग महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • बीपीएल कार्ड धारक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 80000 या उससे कम है, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

आवेदन कैसे करें

इस योजना के तहत महिलाएं सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।