Bihar news:– RCP सिंह की बेटी लिपि सिंह को बिहार सरकार में मिला प्रमोशन, पढ़ें पूरी खबर

बिहार:– गुरुवार को बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से राज्य के 8आईपीएस अफसरों का प्रमोशन लिस्ट जारी किया गया है जिसने जेडीयू अध्यक्ष रहे आसा पार्टी के संस्थापक रामचंद्र प्रसाद उर्फ आरसीपी सिंह की IPS लिपि सिंह को भी प्रमोशन मिला है। प्रमोशन पाने वाले सभी अधिकारी IPS 2016 बैच के हैं।

 

RCP सिंह की बेटी लिपि सिंह को बिहार सरकार में मिला प्रमोशन
RCP सिंह की बेटी लिपि सिंह को बिहार सरकार में मिला प्रमोशन।

 

RCP सिंह की बेटी लिपि सिंह को बिहार सरकार में मिला प्रमोशनइन अफसरों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान लेवल-12 में प्रमोशन मिला है। नया वेतनमान 78800 से 2 लाख 9200 रुपये होगा। यह 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। इनमें से चार अफसर पहले बिहार पुलिस सेवा में थे। बाद में आईपीएस बने।

 

लिपि सिंह के साथ इन IPS अफसरों को मिला प्रमोशन…

 

प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह, किरण कुमार गोरख जाधव, शैशव यादव, विद्यासागर, राजेश कुमार और अनंत कुमार राय शामिल हैं। इनमें से अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह और किरण कुमार गोरख जाधव पहले बिहार पुलिस सेवा में थे। बाद में आईपीएस बने।