Bihar politics: विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियायत काफी गर्म है। इसके साथ ही साथ बिहार में आरोप–प्रत्यारोप का भी दौर शुरु है। इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र की पांच किलो मुफ्त अनाज नीति का विरोध किया है। पूरा मामला ये है कि रविवार को खगड़िया के अलौली के गरैयाघाट में कमला मेला महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद मुकेश साहनी स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। संबोधित करते हुए मुकेश साहनी ने वहां कि जनता से कहा कि आपकी ताकत मिलती रहे तो हम भी आपके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मुकेश सहनी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव है और इस बार महागठबंधन की सरकार बनानी है।

खगड़िया की जनता को सम्बोधित करते हुए मुकेश ने लोगों से अपील की
मुकेश साहनी ने लोगों से पार्टी और समाज को एकजुट कर मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि हमलोग मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। यहां के लोग पांच किलो अनाज देकर वोट ले रहे हैं, जबकि हमें यह नहीं चाहिए। हमारे बच्चों के लिए स्कूल, अस्पताल और नौकरी चाहिए, यह हमारी लड़ाई है।उन्होंने लोगों से बच्चों को पढ़ाने-लिखाने और समझदार बनाने की भी अपील की।
पांच किलो अनाज पर वोट देते रहे हैं, आने वाली पीढ़ी भी पांच किलो अनाज लेती रहेगी– मुकेश
मुकेश साहनी ने व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान करते हुए बोले कि अभी पांच किलो अनाज लेकर वोट देते रहे तो मानिए आपकी आने वाली पीढ़ी भी पांच किलो अनाज लेती रहेगी।