Bihar Politics: नीतीश कुमार को आरजेडी में आने के ऑफर पर , अशोक चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, सुनाया बहुत कुछ!

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से अब बिहार की सियासत में उठा– पटक वाली राजनीति शुरु हो गई है। कल यानी बीते सोमावार को डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2025-26 का बजट पेश किय। बजट को लेकर विपक्ष लगातार एनडीए सरकार को घेर रहा है। इस पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मंगलवार को कहा कि तीन लाख 17 हजार करोड़ के बजट का सेंस ही विपक्ष को नहीं है, उर्दू के विद्यार्थी को फिजिक्स में बैठा दीजिएगा तो कैसे पता चलेगा क्या है? जब इन लोगों ने छोड़ा था तो 24 हजार करोड़ के बजट का बिहार था और आज इतना बड़ा है तो इसमें फर्क है न, झुनझुना बजा रहे हैं तो बजाने दीजिए।

नीतीश कुमार को आरजेडी में आने के ऑफर पर , अशोक चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, सुनाया बहुत कुछ!
नीतीश कुमार को आरजेडी में आने के ऑफर पर , अशोक चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, सुनाया बहुत कुछ!

अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना 

अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी कह रहे थे कि ये नीतीश सरकार का अंतिम बजट है ये कौन नहीं जानता है कि सरकार का आखिरी बजट है यह, इसके बाद तो इसी साल चुनाव होना है। विपक्ष को तो 15 सीट में सिमट जाना है। यह तो वो बजट है कि तेजस्वी यादव को दो अंक भी प्राप्त नहीं होंगे। मुंगेरी लाल के सपने सब देखते हैं, देखते रहे। 

राबड़ी देवी के ऑफर कर किया पलटवार 

हम आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद में बिहार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार को आरजेडी में शामिल में होने का ऑफर दिया है। राबड़ी देवी ने भरी सदन में कहा पहले बीजेपी का साथ छोड़ेंगे तब ना मेरे साथ आयेंगे। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद बिहार की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। राबड़ी देवी के इस बयान पर पलटवार करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि राबड़ी देवी के ऑफर में कौन इंटरेस्ट ले रहा है, उनके साथ तो दो-दो बार गए। क्या हुआ? इस बार नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में NDA चुनाव लड़ेगी।