Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत काफी ही गरमा गई है। हर राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने से चूक नहीं रहे हैं। जिसको मौका मिल रहा है और जो मुंह से निकल जा रहा है उसी पर सियासत गरमा जा रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हमेशा CM नीतिश पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि नीतीश जी अब बूढ़े हो गए हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। अब उनसे सरकार नहीं चल रही है। जैसी तमाम बातों को लेकर तेजस्वी CM नीतीश पर निशाना साधते रहते हैं। आज पटना पहुंचते ही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर निशाना साधा।

जीतन राम मांझी ने कहा तेजस्वी का दिमाग और आंख दोनों ही खराब है
दरअसल,तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतिश जी अब बूढ़े हो गए हैं। उनकी उम्र अब रिटायरमेंट की हो चुकी है। नीतीश सरकार निकम्मी सरकार है, खटारी सरकार है। तेजस्वी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जमकर पलटवार किया है। जीतन राम मांझी ने कहा जो नीतीश कुमार को बूढ़ा कह रहा है वो खुद बूढ़ा है।। आज यानी रविवार को जीतन राम मांझी ने एक बार फिर तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा की तेजस्वी का दिमाग और आंख दोनों ही खराब है। तभी तो नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जितना काम किया वो नहीं दिख रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के बयान पर कहा कि वह तो साबित हो ही रहा है कि कांग्रेस कहां है, ये लोग कहां हैं, बाकी लोग कहां हैं, एकजुट होने का कोई सवाल ही नहीं है। उनका लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है… यहां NDA एकजुट है और हम यहां 225 सीटें हासिल करेंगे।