Family ID Update: हरियाणा परिवार पहचान पत्र हरियाणा के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हरियाणा पहचान पत्र आठ अंकों का एक विशिष्ट पहचान नंबर है। यह नंबर हरियाणा सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र की मदद से अभ्यर्थी हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको हरियाणा परिवार पहचान पत्र से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप अपना पहचान पत्र कैसे बनवा सकते हैं और इसमें कैसे बदलाव कर सकते हैं।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र क्या है
हरियाणा पहचान पत्र यानी फैमिली आईडी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह 8 अंकों की संख्या में जारी किया जाता है। इसके अंदर परिवार के बारे में जानकारी दी जाती है। हरियाणा पहचान पत्र जारी करने का उद्देश्य हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर अभ्यर्थी को देना है।
हरियाणा पहचान पत्र की मदद से अभ्यर्थी कम दस्तावेज दिखाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। हरियाणा परिवार आईडी का इस्तेमाल जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक के लिए किया जाता है। फैमिली आईडी का इस्तेमाल ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के लिए भी किया जाता है।
कौन बनवा सकता है हरियाणा परिवार आईडी
हरियाणा परिवार आईडी के लिए केवल हरियाणा का मूल निवासी ही आवेदन कर सकता है।
आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
आवेदक के पास स्थायी पता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र के लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं। हरियाणा में स्थायी रूप से रहने वाले लोगों को आठ अंकों की आईडी दी जाती है। वहीं, राज्य में अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों को 9 अंकों की आईडी दी जाती है।
कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी
हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होते हैं। इन जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों का वोटर कार्ड, सभी का अकाउंट नंबर, मुखिया का पैन कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आवेदक का वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड शामिल हैं।
आप कैसे बनवा सकते हैं अपना परिवार पहचान पत्र
- परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा और यहां परिवार पहचान पत्र के लिए आवेदन करना होगा।
- आपको जन सेवा केंद्र पर सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करवानी होगी।
- आवेदन करने के सात दिन के अंदर आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
आप कैसे अपडेट करवा सकते हैं
परिवार पहचान पत्र को समय-समय पर अपडेट करवाना जरूरी है। कई बार फैमिली आईडी में नए सदस्य का नाम जोड़ना पड़ता है, जबकि कई बार किसी सदस्य की मौत के बाद उसका नाम फैमिली आईडी से हटाना पड़ता है। अगर आप भी अपनी फैमिली आईडी में कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।