Business Idea: क्या आप किसी ऐसे प्रोडक्ट का बिजनेस करना चाहेंगे जिसे आपसे लोग खरीद कर उसे जला देंगे और बदले में आपको अच्छा पैसा भी देंगे तो निश्चित रूप से आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन हम बात कर रहे हैं कपूर के बारे में। धार्मिक आस्था का प्रतीक कपूर एक क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ के रूप में रहता है, जिसमें एक अलग ही विशेष गंध का अनुभव होता है। कपूर कई प्रकार से भारत में उपयोग किया जाता है।
आप चाहे तो कपूर बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। प्राकृतिक रूप से कपूर कई देशों में पाया जाता है इसमें से भारत भी एक है सिंथेटिक कपूर बनाने का बिजनेस भारत में बहुत ज्यादा चलता है। और विदेशों से भी कपूर का इंपोर्ट भारत में किया जाता है।
Camphor Making Business कैसे शुरू करें
कपूर को दुनिया भर में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इसको बनाने के बाद बहुत सारे देश इसका एक्सपोर्ट और इंपोर्ट दोनों करते हैं। कपूर को एक बार जला देने के बाद यह बहुत लंबे समय तक जलता रहता है और एक अजीब सी महक छोड़ना रहता है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। कई प्रकार से कपूर का इलाज अलग-अलग बीमारियों को इलाज करने में आयुर्वेदिक दवा के रूप में भी किया जाता है ऐसे में कपूर की डिमांड भी बहुत अच्छी है।
क्या होता है कपूर?
बाजार में कपूर आपको अलग-अलग फॉर्मेट में मिल जाएगा यहां पर कपूर गोलियों के रूप में, तेल के रूप में और पाउडर फॉर्मेट में आपको मिल जाता है। यह कपूर सामान्य तौर पर आपको मंदिर और धार्मिक स्थलों के आसपास बिकता हुआ नजर आता है। इसके साथ ही फार्मेसी की दुकानों पर और सामान्य किरण की दुकान पर भी आपको कपूर की पुड़िया आसानी से मिल जाती है।
कपूर बिजनेस शुरू करने की सामग्री
कपूर बनाने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बाजार में आपको छोटी मीडियम और बड़ी साइज के अलग-अलग मशीन मिल जाती है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी भी प्रकार की मशीनरी का सेटअप चाहे तो अपने घर पर भी कर सकते हैं। इस मशीन की कीमत ₹50000 से लेकर ₹100000 के बीच में होती है।
कपूर बिजनेस में रॉ मैटेरियल
कपूर बिजनेस में रो मटेरियल के रूप में बहुत सारी चीज आपको खरीदनी होती है। सामान्य तौर पर कपूर का पाउडर खरीदना होता है। इसके साथ ही कपूर बनाने की प्रक्रिया का भी आपको पता होना जरूरी है।
कपूर बिजनेस में कमाई
कपूर बिजनेस में कमाई की बात करें तो यहां पर हर महीने शुरुआत में 25000 से ₹50000 तक की कमाई संभव है, जो धीरे-धीरे आपके अनुभव के साथ बढ़ती रहती है।