Tata Curvv अब ओर अधिक शानदार लुक के साथ करेंगी राज, सस्ती कीमत में प्रीमियम फीचर्स

Tata Curvv Colour Update: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी हाल ही में लॉन्च की गई टाटा कर्व को कुछ नए रंग विकल्पों के साथ पेश कर दिया है। टाटा कर्व कम कीमत में आने वाली एक बेहतरीन लग्जरी और हाई परफार्मेंस वाली गाड़ी है। अगर आप अपने लिए एक बेहतरीन कूप डिजाइन वाली एसयूवी के तलाश कर रहे हैं, तो फिर टाटा कर्व आपके लिए बेहतरीन विकल्प होने वाला है। हालांकि ध्यान रखें कि टाटा कर्व के इस नए रंग विकल्पों केवल इसके इलेक्ट्रिक संस्करण के साथ ही पेश किया गया है। आगे टाटा कर्व के बारे में सारी जानकारियां दी गई है। 

टाटा कर्व नया रंग विकल्प 

टाटा कर्व को एक नए Nitro Crimson रंग विकल्प के साथ पेश किया गया है, लेकिन यह रंग विकल्प केवल इसके पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ ही मिलने वाले हैं। यह इसके इलेक्ट्रिक रंग विकल्प में यह नहीं मिलने वाला है। इसके अलावा भी टाटा कर्व को और भी सात रंग विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। जिसमें की Gold Essence, Flame Red, Pristine White, Pure Grey, Daytona Grey, Opera Blue ओर Nitro Crimson शामिल हैं। 

कीमत

टाटा कर्व को भारतीय बाजार में कुल चार वेरिएंट के तहत पेश किया जाता है। इसकी कीमत 10 लाख से शुरू होकर 19 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। 

इंजन 

बोनट के नीचे टाटा कर्व को पावर देने के लिए तीन इंजन विकल्पों का प्रयोग किया जाता है। 1.2 लीटर T GDi टर्बो पैट्रोल इंजन जो, की 125 Bhp और 225 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। दूसरा 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो की 120 Bhp और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करती है और 6 स्पीड मैनुअल के साथ 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ आती है। और अंतिम 1.5 लीटर डीजल इंजन जो की 118 Bhp और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 

फीचर्स 

टाटा कर्व मैं आपको लेटेस्ट तकनीकी के साथ हाईटेक फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इसमें 12.3 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी दिया गया है। इसके अलावा बीच में 9 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, कई रंग विकल्पों के साथ एंबिएंट लाइटिंग और हवादार सीट शामिल है।