Category: Auto

Stay in the driver’s seat with the latest Car and Bike News India. We are your ultimate source for everything automobiles, delivering up-to-the-minute updates, expert reviews, and detailed comparisons to guide your automotive journey.

Explore the Indian auto market with us, uncovering exclusive details on upcoming car and bike models. Get a visual preview with high-quality photos and videos, and stay informed on launch dates, specifications, and pricing.

We provide comprehensive automobile news coverage, from breaking industry announcements to in-depth analyses of market trends. Whether you’re a seasoned auto enthusiast or a first-time buyer, our platform offers valuable insights to fuel your passion and inform your decisions.

Discover the hottest new releases, compare your favorite models side-by-side, and stay ahead of the curve with our timely updates. For all things Car and Bike News India, make us your trusted source and experience the world of automobiles like never before.

  • मात्र 27500 में ले जाये जबरदस्त बाइक Bajaj Pulsar 150

    Bajaj Pulsar 150 इंडिया में सबसे ज्यादा चलने वाला बाइक है , जी हाँ दोस्तों अगर आप इस बाइक को लेना चाहते है लेकिन बजट की कमी होने की वजह से ले नहीं पा रहे है तो दोस्तों अब आप इस बाइक को सस्ते में ऑनलाइन मार्केट से ले सकते है। हम बात कर रहे है सेकंड हैंड मार्केट के बारे में आइये जानते है इस बाइक के बारे में

     

    दमदार इंजन और शानदार माइलेज  

    बजाज पल्सर 150 में 149.5 सीसी का 4-स्ट्रोक, डीटीएस-आई फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 8500 आरपीएम पर 14 पीएस की पावर और 6000 आरपीएम पर 13.25 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी देता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 50 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज दे सकती है.

    स्टाइलिश डिजाइन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन 

    बजाज पल्सर 150 अपने स्पोर्टी लुक के लिए जानी जाती है. इसमें वुल्फ-आइडेड हेडलैंप्स, एलईडी टेललाइट्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प डिजाइन का कॉम्बिनेशन दिया गया है. नया “डैगर एज” एडिशन इसे और भी आकर्षक बनाता है. इसके अलावा, बाइक में एक आरामदायक राइडिंग पोजिशन दी गई है, जो लंबी सफर पर भी आपको थकान नहीं महसूस कराएगी.

    अत्याधुनिक फीचर्स  

    बजाज पल्सर 150 में कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), डिस्क ब्रेक्स (आगे और कुछ वेरिएंट्स में पीछे भी), नाइट्रॉक्स सस्पेंशन और बहुत कुछ शामिल हैं.

    सुरक्षा  

    बजाज पल्सर 150 सुरक्षा के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ती है. इस बाइक में एबीएस  स्टैंडर्ड दिया गया है, जो गीले या फिसलन वाले रास्तों पर भी ब्रेक लगाते समय व्हील लॉक होने से रोकता है. इसके अलावा, फ्रंट डिस्क ब्रेक और कुछ वेरिएंट्स में रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं.

    कीमत

    दोस्तों अब बात करते है कीमत की तो इस बाइक कीमत OLX में मात्र 27500 में बिक रहा है। अगर आप इस बाइक लेना चाहते है तो olx में जाके ले सकते है। बाइक की कंडीशन सही है , बाइक 2011 की मॉडल है और अभी तक मात्र 31,000 km तक चली है।

  • Maruti WagonR की कीमत ₹2.10 लाख, अभी खरीदें वरना स्टॉक हो जाएगा खाली

    Maruti WagonR: जब भी लोग कार खरीदने का प्लान बनाते हैं तो उनकी पहली पसंद मारुति की कार ही होती है। इसमें भी 10 लाख के अंदर आने वाली मारुति की कार को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें मारुति वेगनर, स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेजा और फ्रांक शामिल है।

    हालांकि अगर लोग बजट में कर खरीदना चाहे तो उनके लिए मारुति वेगनर ही एक विकल्प बचती है। इसमें पांच लोग बड़े ही आराम से सफर कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें काफी अच्छा बूट स्पेस भी मिलता है।

    यह मारुति की एकमात्र बजट लेवल कर है जिसमें दो प्रकार का इंजन मिलता है। इसके अलावा यह सीएनजी में भी आती है। अगर आप अभी मारुति वैगन आर को खरीदने जाएंगे तो यह आपको 7 लाख रुपए की ऑन रोड कीमत पर मिल जाएगी। वही अगर आप सेकंड हैंड मार्केट से खरीदते हैं तो यह ₹2 लाख में भी मिल जाएगी।

    Maruti खुद बेचती है सस्ती कार

    ऐसे में जिनके पास बजट नहीं है वह चाहे तो सेकंड हैंड मार्केट से मारुति वेगनर को खरीद सकते हैं। यहां इसकी कीमत काफी कम होती है। इसके अलावा मारुति खुद अपनी ट्रू वैल्यू वेंचर के जरिए सेकंड हैंड कारों को बेचती है। यहां पर कारों को कई प्रकार की जांच के बाद बेचा जाता है। इसीलिए आप इस पर भरोसा कर सकते हैं।

    True Value पर Maruti WagonR की कीमत

    मारुति ट्रू वैल्यू पर 2013 मॉडल मारुति वैगन आर की कीमत 2 लाख से भी कम है। इस कार की कंडीशन काफी अच्छी बताई जा रही है। अगर आपको जल्द से जल्द एक छोटी फैमिली का चाहिए जो अच्छा परफॉर्मेंस देती हो तो इस गाड़ी को चेक कर सकते हैं।

    नए चालकों के लिए बेस्ट Maruti WagonR

    इसके अलावा Cardekho पर भी 2014 मॉडल मारुति वेगनर को बेचा जा रहा है। यह कार अभी तक 85 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इसकी कीमत 210000 रुपए रखी गई है। अगर आपका बजट इतना है तो फिर इस कर को देख सकते हैं।

    इसकी कंडीशन ठीक-ठाक है। कुछ साल चल कर आप इसे स्क्रैप करवा सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो कार चलाना सीखना चाहते हैं या फिर बहुत ही कम समय के लिए एक कर चाहते हैं।

  • राइडर युवाओ के लिए बेस्ट है TVS Apache RR 310 जानिए डिटेल्स

    दोस्तों अगर आप एक ऐसी दमदार बाइक की तलाश में हैं जो रफ्तार के साथ-साथ स्टाइल भी धांसू हो , तो दोस्तों TVS Apache RR 310 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. आइए, इस धांसू बाइक के बारे में गहराई से जानते हैं और देखते हैं कि ये आपकी सवारी को कैसा रोमांचकारी बना सकती है।

    पावर पैक्ड परफॉर्मेंस

    TVS Apache RR 310 किसी भी राइडर के दिल की धड़कन बढ़ा देने के लिए काफी है. इसका 312.2cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दमदार परफॉर्मेंस का वादा करता है. यह इंजन 9700 rpm पर 33.5 bhp की पावर और 7700 rpm पर 27.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही 6-स्पीड गियरबॉक्स आपको ट्रैफिक में मस्त रहने और हाईवे पर आगे निकलने दोनों में ही माहिर बनाता है.

    रेस-ट्रैक से प्रेरित हैंडलिंग

    TVS Apache RR 310 स्पीड के साथ-साथ बेहतरीन कंट्रोल भी देती है. इसका डिजाइन रेस-ट्रैक से प्रेरित है, जिससे आपको कॉर्नरिंग और राइडिंग के दौरान बेहतरीन स्टेबिलिटी मिलती है. इसके साथ ही इसमें इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो आपको हर रास्ते पर आरामदायक सवारी का अनुभव कराता है.

    टेक्नोलॉजी

    आधुनिक बाइकर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई TVS Apache RR 310 टेक्नोलॉजी के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है. इसमें आपको कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जैसे:

    राइड-बाय-वायर: यह टेक्नोलॉजी थ्रॉटल रिस्पॉन्स को स्मूथ बनाती है और बेहतर पिकअप देती है, 5 राइडिंग मोड्स: आप अपनी राइडिंग स्टाइल और रोड कंडीशन के हिसाब से स्पोर्ट, ट्रेक, अर्बन, रेन और रेस मोड्स में से चुन सकते हैं.

    5 इंच TFT स्क्रीन: यह फुल-कलर डिस्प्ले आपको स्पीड, फ्यूल लेवल, राइडिंग मोड्स और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराता है, डुअल-चैनल ABS: यह सुरक्षा फीचर अचानक ब्रेक लगाने पर भी टायरों को लॉक होने से बचाता है, जिससे आप संतुलन बनाकर रख सकते हैं.

     

    आकर्षक डिजाइन

    TVS Apache RR 310 का डिजाइन स्पोर्टी और आकर्षक है. इसकी एलईडी हेडलाइट्स, एयरोडायनामिक फेयरिंग और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे एक आक्रामक लुक देते हैं. इसके साथ ही इसमें स्प्लिट सीट्स और क्लिप-ऑन हैंडलबार स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन प्रदान करते हैं.

    कीमत

    TVS Apache RR 310 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत ₹ 2,72,000 से शुरू होती है. ऑन-रोड प्राइस आपके शहर और चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से थोड़ा बहुत अलग हो सकता है.

  • जबरदस्त लुक और डिज़ाइन है Bajaj Pulsar 250F में जानिए क्या खासियत है इस बाइक में

    बाजार में एक नए धाकड़ मॉडल, बजाज पल्सर 250F के आने से बजाज की पल्सर बाइक रेंज और मजबूत हो गई है। ये बाइक उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो बेहतरीन माइलेज और दमदार फीचर्स वाली बाइक की तलाश में रहते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इस धांसू बाइक के बारे में सब कुछ

    बजाज पल्सर 250F के शानदार फीचर्स

    अत्याधुनिक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर: जरूरी जानकारी को आसानी से देखने के लिए सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. राइडिंग के दौरान स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां एक नजर में मिल जाती हैं.

    गियर इंडिकेटर: सही गियर में रहने से न सिर्फ माइलेज अच्छा रहता है बल्कि परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रहती है. पल्सर 250F में गियर इंडिकेटर फीचर दिया गया है ताकि आप हमेशा सही गियर में गाड़ी चला सकें.

    एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और डिस्क ब्रेक्स: सुरक्षित राइडिंग के लिए शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस का होना बहुत जरूरी है. पल्सर 250F में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक के साथ ही एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है. इससे अचानक ब्रेक लगाने पर भी गाड़ी का संतुलन बना रहता है और स्किडिंग का खतरा कम हो जाता है.

    LED DRL हेडलाइट्स: रात के समय अच्छी विजिबिलिटी के साथ-साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए पल्सर 250F में LED DRL हेडलाइट्स दी गई हैं. ये हेडलाइट्स कम रोशनी में भी रास्ता साफ दिखाती हैं और बाइक को आकर्षक बनाती हैं.

    दमदार इंजन और माइलेज

    बजाज पल्सर 250F में आपको 249.08 सीसी का दमदार इंजन मिलता है. ये इंजन शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ अच्छी माइलेज का भी वादा करता है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

    कीमत

    बजाज पल्सर 250F की शुरुआती कीमत 1.44 लाख रुपये होने की बात कही जा रही है. अपने दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ ये बाइक अपने सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है. अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ अच्छी माइलेज भी दे तो बजाज पल्सर 250F आपके लिए एक बढ़िया चुनाव हो सकती है

  • लिस्ट में मजूड Luxury Cars हैं सबकी फेवरेट, जानें इसकी कीमत

    Luxury Cars in India: अगर आपको लग्जरी गाड़ियों के बारे में जानने का शौक है। तो यह रिपोर्ट आपके लिए ही है। क्योंकि आज की इस रिपोर्ट में हम आपको भारतीय बाजार में आने वाली कुछ पॉपुलर लग्जरी कारों के बारे में बताएंगे। हमने अपनी इस लिस्ट में बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर जैसी कंपनियों की गाड़ियों को शामिल किया है।

    Land Rover Range Rover Velar की डिटेल्स

    इस लिस्ट में पहले नंबर पर लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार (Land Rover Range Rover Velar) है। जो नेक्स्ट जेनरेशन Pivi प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। इसमें आपको 11.4-इंच की कर्व्ड ग्लास टचस्क्रीन के साथ ही ड्राइविंग असिस्टेंस का फीचर भी मिलता है। कंपनी की इस डीजल हाइब्रिड कार की क्षमता 150kWh पावर जेनरेट करने की है। यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार मात्र 8.3 सेकंड में हासिल कर सकती है। यह 210kmph की टॉप स्पीड से चल सकती है। इसके कीमत की बात करें तो बाजार में इसकी एक्सशोरूम कीमत लगभग 87.90 लाख रुपये है।

    BYD Seal की डिटेल्स

    अगर आपको आकर्षक लुक में एक लग्जरी कार लेनी है। तो BYD Seal आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगी। यह कार हमारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस कार को एक बार फुल चार्ज करके आप 650 किलोमीटर तक चला सकते हैं। यह कार डिस्चार्ज होने के बाद महज 15 मिनट की चार्जिंग पर 200 किलोमीटर की रेंज तक चल सकती है। कंपनी ने इसमें बोलस्टर्ड स्पोर्ट्स सीट लगाई है। जो काफी कम्फ़र्टेबल है। इसके कीमत की बात करें तो मार्केट में यह आपको 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये की कीमत पर मिल जाएगी।

    BMW M340i की डिटेल्स

    BMW M340i इस लिस्ट की तीसरी लग्जरी कार है। जिसे कंपनी ने पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारा है। इस कार में आपको शानदार ड्राइविंग डायनामिक्स के साथ ही कई मॉडर्न टेक्नोलोजी मिल जाते हैं। इसके माईलेज की बात करें तो यह कार 13.02 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माईलेज दे सकती है। इसके चार बॉडी कलर वेरिएंट बाजार में आते हैं। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 72.90 लाख रुपये है।

  • युवाओ की पहली पसंद है Yamaha RX100 जानिए इस धांसू बाइक के बारे में

    यामाहा RX100 का नाम सुनते ही जहन में रफ्तार और स्टाइल का तूफान आ जाता है। यह बाइक 90 के दशक की धड़कन थी, जिसे हर कोई चाहता था। अब एक बार फिर यामाहा RX100 भारत में वापसी करने वाली है, वो भी नए अवतार में,  आइए जानते हैं इस धांसू बाइक के बारे में सब कुछ।

    नया RX100

    नई यामाहा RX100 को पुराने जमाने के दमदार इंजन और स्टाइल के साथ-साथ कुछ आधुनिक फीचर्स भी मिलने वाले हैं। सामने की तरफ आपको एक आकर्षक गोल हेडलाइट देखने को मिलेगी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से डिस्क ब्रेक भी दिया जा सकता है। आरामदायक सफर के लिए लंबी सीट मिलेगी। कलर ऑप्शंस की बात करें तो रेड, येलो, सिल्वर और ब्लू जैसे आकर्षक रंगों में ये बाइक नजर आ सकती है।

    पावर और माइलेज 

    नई यामाहा RX100 में आपको पहले से भी ज्यादा दमदार इंजन मिलने वाला है। इसमें 98cc का इंजन लगा होगा, जो 11PS की पावर और 10.39Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। 10 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी वाली ये बाइक कंपनी के दावे के अनुसार आसानी से 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। ये फीचर्स इस बाइक को शहर के रास्तों के साथ-साथ लंबी दूरी के सफर के लिए भी बेहतरीन बनाते हैं।

    कब लॉन्च होगी और कितनी होगी कीमत 

    अभी तक यामाहा ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये दिसंबर 2026 तक भारतीय बाजार में आ सकती है। कीमत की बात करें तो इसकी रेंज 1 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है।

  • बड़े स्तर पर हो रहा इस SUV का प्रोडक्शन, फैमिली के लिए जल्द लॉन्च होगी यह Mahindra SUV

    Mahindra 5 door Thar: काफी बेसब्री से महिंद्रा थार (Mahindra Thar) 5-डोर वेरिएंट का भारतीय बाजार में इंतजार हो रहा है। ऐसे में अब खबर सामने निकल कर आ रही है कि यह एसयूवी जल्द ही महिंद्रा थार आर्मडा (Mahindra Thar Armada) नाम से देश के मार्केट में आएगी। ऑटोकार की माने तो कंपनी अपने चाकन प्लांट में इस कार के प्रोडक्शन को शुरू भी कर चुकी है।

    प्रोडक्शन कैपेसिटी में हुई बढ़ोतरी

    भारतीय बाजार में 5-डोर थार का काफी ज्यादा क्रेज है। जिसे देखते हुए कंपनी ने इस एसयूवी की प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ा दिया है। पहले जहाँ हर महीने इसकी 2500 यूनिट्स प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया था। जिससे हर साल 30 हजार यूनिट्स का प्रोडक्शन हो सकता था। उसे अब कंपनी ने दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है। अब हर महीने इस एसयूवी की 5,000 से 6,000 यूनिट्स का निर्माण किया जाएगा। जिससे हर साल 5- डोर थार की करीब 70,000 यूनिट्स की प्रोडक्शन हो सकेगी।

    Mahindra Thar 5-door का इंजन

    कंपनी Mahindra Thar 5-door में पावरट्रेन के कई ऑप्शन्स देने वाली है। कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी नई महिंद्रा थार के एंट्री-लेवल मॉडल में RWD 1.5-लीटर डीजल इंजन के अलावा 4WD के साथ 2.2-लीटर डीजल इंगज का विकल्प दे सकती है। ऐसे में कस्टमर्स की जरूरत के हिसाब से इसके अलग-अलग तरह के वेरिएंट्स के साथ बाजार में आने की संभावना है। इस नई एसयूवी के 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ भी आने की संभावना है। माना जा रहा है कि कंपनी इसके सभी इंजन वेरिएंट्स के लिए एक ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प देगी।

    Mahindra Thar Armada के फीचर्स और लॉन्च डेट

    कंपनी Mahindra Thar Armada में मौजूदा थार के मुकाबले कई नए फीचर्स दे सकती है। जैसे कि इस नई कार में आपको मल्टीपल एयरबैग्स के साथ ही लेवल 2 ADAS का फीचर मिल सकता है। इसके इंफोटेनमेंट स्क्रीन के ऑप्शन के साथ भी आने की संभावना है। इसके लॉन्चिंग की बात करें तो कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

  • Kawasaki के इस खूबसूरत बाइक पर मिल रहा डिस्काउंट, लुक ऐसा के Royal Enfield को कच्चा चबा जाए

    Kawasaki Bike Discount: भारतीय टू व्हीलर मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक का अपना एक अलग स्थान है। ये नॉर्मल बाइक से अलग होती हैं और इनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। हालांकि अगर आप भी एक स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की सोच रहे हैं। तो इस रिपोर्ट में आप कावासाकी (Kawasaki) की स्पोर्ट्स बाइक्स के बारे में जान सकते हैं। जिनपर इस महीने कंपनी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

    Kawasaki Ninja 650 और Kawasaki Vulcan S पर डिस्काउंट

    Kawasaki Ninja 650 और Kawasaki Vulcan S, इन दोनों बाइक्स पर आपको इस महीने भारी डिस्काउंट मिल जाता है। कंपनी अपनी बाइक Kawasaki Vulcan S पर जहाँ 60 हजार रुपये तक के ऑफर दे रही है। वहीं Kawasaki Ninja 650 बाइक पर करीब 30 हजार रुपये के बेनेफिट्स उपलब्ध करा रही है।

    अगर आपको इन दोनों में से किसी बाइक को खरीदना है, तो यह आपके लिए एकदम सही मौका है। क्योंकि इस महीने आप इन बाइक्स को खरीद कर अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। आपको बता दें ये दोनों बाइक्स 7.10 लाख रुपये और 7.16 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में आती हैं।

    Kawasaki Ninja 650 डिटेल्स

    कंपनी की बाइक Kawasaki Ninja 650 में 649 cc का लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन इंजन लगा है। जिसकी क्षमता 68 पीएस का पावर और 64 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और इसमें आपको 30kmpl का माईलेज मिल जाता है।

    Kawasaki Vulcan S डिटेल्स

    Kawasaki Vulcan S के इंजन की बात करें तो इसमें आपको लिक्विड-कूल्ड तकनीक पर आधारित 649cc का 4-स्ट्रोक डीओएचसी इंजन मिलता है। यह इंजन 7500rpm पर 59.9hp की अधिकतम पावर और 6600rpm पर 62.4Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसमें भी कंपनी 6-स्पीड गियरबॉक्स उपलब्ध कराती है। इसके माईलेज की बात करें तो एक लीटर पेट्रोल में यह 16 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसका फ्यूल टैंक 14 लीटर का है।

  • आखिर 17 साल बाद बंद हो रही Nissan की यह स्पोर्ट्स कार, जॉन अब्राहम की फेवरेट

    Nissan GT-R: निसान अमेरिका की दिग्गज कार निर्माता कंपनी है। कंपनी अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स कार Nissan GT-R के प्रोडक्शन को बंद करने जा रही है। कंपनी की माने तो इस लोकप्रिय कार के प्रोडक्शन को इसी साल यानी 2024 के अक्टूबर महीने में बंद कर दिया जाएगा। कंपनी पिछले 17 साल से अपनी इस कार को बना रही थी। ऐसे में इसके प्रोडक्शन के बंद होने की खबर से कई लोग काफी दुखी हैं।

    भारतीय बाजार में Nissan GT-R

    आपको बता दें कि Nissan GT-R को कंपनी ने साल 2022 में ही भारत और यूरोप में बंद कर दिया था। भारतीय बाजार की बात करें तो यहाँ पर इसकी बिक्री साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई थी। Nissan GT-R कंपनी की काफी पॉपुलर स्पोर्ट्स कार है। जिसे पहली बार साल 2007 में लॉन्च किया गया था। यह कार गॉडजिला नाम से मशहूर थी। इसकी लोकप्रियता ट्यूनिंग सर्कल में काफी अधिक थी।

    Nissan GT-R के स्पेसिफ़िकेशन्स

    Nissan GT-R कंपनी की काफी पॉवरफुल स्पोर्ट्स कार है। जिसमें 3.8- लीटर का ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन लगा हुआ था। इस इंजन की क्षमता 570bhp अधिकतम पावर के साथ ही 637Nm पीक टॉर्क पैदा करने की है। इस कार में बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया था।

    Nissan GT-R के फीचर्स और कीमत

    कंपनी की कार Nissan GT-R 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 3 सेकेंड में हासिल कर सकती है। इसमें आपको 315kmph की टॉप स्पीड भी मिल जाती है। इसके माईलेज की बात करें तो यह कार 9 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज देने में सक्षम है।

    इसके फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको -स्पीकर वाला बोस ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके अलावा कंपनी इसमें 20 इंच के अलॉय व्हील और 6-एयरबैग जैसे फीचर्स उपलब्ध कराती है। वैसे तो यह कार भारतीय बाजार में बंद हो गई है। लेकिन इसके कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 2.12 करोड़ रुपये है।

  • जबरदस्त Maruti Alto K10 जो आपके कार का अपना करेगी पूरी, कीमत 2 लाख से भी कम

    Maruti Alto K10: कम बजट में अगर आपको एक हैचबैक खरीदने की इक्षा है। तो यह रिपोर्ट हमने आपके लिए ही तैयार किया है। आपको बता दें कि हैचबैक सेगमेंट में कई कंपनियों की कारें आती है। जिसमें मारुति सुजुकी की कार ऑल्टो के10 (Maruti Alto K10) भी शामिल है। कंपनी की इस कार का साइज काफी छोटा है। जिस कारण से इसे शहर के ट्रैफिक में ड्राइव करने में काफी आसानी होती है। वहीं इसे पार्क करने में भी ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है।

    Maruti Alto K10 इंजन और कीमत

    मारुति ऑल्टो के10 (Maruti Alto K10) में आपको 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 5300आरपीएम पर 55.92bhp का अधिकतम पावर और 3400आरपीएम पर 82.1Nm का पीक टॉर्क बनाने में सक्षम है। इस कार में आपको 55 लीटर फ्यूल टैंक के साथ ही 33.85km/kg का माईलेज भी मिल जाता है। यानी सीएनजी पर इसे ड्राइव करना काफी किफायती है।

    कंपनी की ये कार मार्केट में आपको 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये की कीमत पर मिलेगी। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आपको कम कीमत पर यह कार चाहिए। तो आप एकबार सेकेंड हैंड गाड़ियों की ऑनलाइन खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। जहाँ पर इस कार के पुराने मॉडल को काफी कीमत में सेल किया जा रहा है।

    Maruti Alto K10 पर डील

    Cardekho वेबसाइट से आप महज 1.55 लाख रुपये में मारुति ऑल्टो के10 (Maruti Alto K10) कार को खरीद सकते हैं। यह 2013 मॉडल कार है और कुल 54,252 किलोमीटर तक चलाई गई है। इसमें आपको पेट्रोल इंजन के साथ ही मैनुअल ट्रांस्मिशन मिलता है। अगर आपका बजट कम है तो आप एकबार इस कार को जरूर चेक कर सकते हैं।

    मारुति ऑल्टो के10 (Maruti Alto K10) कार के 2011 मॉडल की बिक्री Cardekho वेबसाइट पर हो रही है। यह कार काफी अच्छी कंडीशन में है और कुल 63,048 किलोमीटर तक चलाई गई है। इस कार को यहाँ से 1.60 लाख रुपये खर्च करके खरीदा जा सकता है।

  • इस 5 सीटर कार के पीछे दीवाने हुए ग्राहक, नए फीचर्स और ज्यादा माइलेज के साथ आई हैचबैक

    Maruti Suzuki Swift Sales: देश के हैचबैक सेगमेंट में मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) की सबसे ज्यादा लोकप्रियता है। अब कंपनी ने इसकी सेल में एक नया मुकाम हासिल किया है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि कंपनी ने अपनी इस हैचबैक के फोर्थ जेनरेशन मॉडल को मार्केट में पेश किया है। ऐसे में अब कंपनी ने अपनी हैचबैक के ऑल टाइम सेल्स रिपोर्ट को जाड़ी कर दिया है। मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) हैचबैक की भारतीय बाजार में 19 सालों से बिक्री हो रही है और आज भी लोग उसी उत्साह से इस हैचबैक को खरीद रहे हैं। जैसे पहले खरीदा करते थे।

    सेल के मामले में नया कीर्तिमान किया हासिल

    मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) हैचबैक की साल 2005 से भारतीय बाजार में बिक्री हो रही है। ऐसे में साल 2005 से 2024 तक इन 19 सालों में कंपनी ने इसकी 30 लाख यूनिट्स को सेल कर दिया है। इस कार ने 25 लाख यूनिट्स सेल का आकड़ा सितंबर 2021 में ही हासिल कर लिया था। वहीं बाकी 5 लाख यूनिट्स सेल का आंकड़ा कंपनी ने अगले तीन साल में प्राप्त कर लिया है।

    New Maruti Swift इंजन

    कंपनी की हैचबैक मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नेचुरली एसपिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। जो 82bhp का अधिकतम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क बनाता है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको AMT ट्रांस्मिशन का विकल्प भी मिल जाता है। यह कार सीएनजी विकल्प के साथ आती है। जो किफायती ड्राइविंग के लिए बेस्ट है।

    New Maruti Swift फीचर्स और कीमत

    इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 4.2-इंच का MID इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर AC वेंट्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। यह कार बाजार में 6.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में आती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.50 लाख रुपये है।

  • हवा से बात करती Yamaha FZs है एक अच्छी डील, आज ही खरीदें सेकंड हैंड बाइक

    Yamaha FZS-FI: भारतीय टू व्हीलर मार्केट में बजाज से लेकर टीवीएस और हीरो से लेकर यामाहा तक की कई एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक आती हैं। ऐसे में आज इस रिपोर्ट में हम आपको यामाहा एफजेडएस-एफआई (Yamaha FZS-FI) बाइक के बारे में बताएंगे। आपको बता दें कि कंपनी की ये बाइक स्पोर्टी डिज़ाइन में आती है और इसमें आपको काफी शानदार परफॉरमेंस मिल जाता है।

    Yamaha FZS-FI इंजन और कीमत

    यामाहा एफजेडएस-एफआई (Yamaha FZS-FI) बाइक में आपको एयर कूल्ड तकनीक पर आधारित 149cc का इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 7250आरपीएम 12.4Ps का अधिकतम पावर और 5500आरपीएम पर 13.3Nm का पीक टॉर्क बनाने की है। इस बाइक सिंगल चैनल के साथ ही कंपनी ने दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक लगाया है। इसके माईलेज की बात करें तो एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 49.31 किलोमीटर तक चल सकती है।

    कंपनी ने अपनी इस बाइक को लगभग 1.23 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है। हालांकि इसके पुराने मॉडल को इससे काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ऑनलाइन सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट इस बाइक पर काफी जबरदस्त डील ऑफर कर रही है। इस रिपोर्ट में आज आपको इसपर मिल रहे कुछ डील्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

    Yamaha FZS-FI पर डील

    Bikedekho वेबसाइट पर 2012 मॉडल यामाहा एफजेडएस-एफआई (Yamaha FZS-FI) बाइक की बिक्री हो रही है। यह फर्स्ट ओनर बाइक है और 45,000 किलोमीटर तक चलाई गई है। इसे यहाँ से 35,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यामाहा एफजेडएस-एफआई (Yamaha FZS-FI) बाइक के 2014 मॉडल को आप Bikedekho वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इस फर्स्ट ओनर बाइक को 35,000 किलोमीटर तक चलाया गया है और काफी अच्छे से रखा गया है। इस बाइक की यहाँ पर कीमत 40,000 रुपये रखी गई है। कम बजट में ये आपके लिए एक जबरदस्त विकल्प है।