Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में आज दो मैच होने हैं. पहला मुकाबला 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है. दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला जाना है. इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब हर टीम को जीत के लिए पूरी कोशिश करनी होगी.
वैभव सूर्यवंशी सीम और स्विंग के महारथी मिचेल स्टार्क का सामना कैसे करते हैं. अभी तक दिल्ली कैपिट्ल्स के 12 मैचों में दस अंक है और प्लेआफ में जगह बनाने की उसकी संभावना नहीं के बराबर नजर आती है. अगर उसे इस मैच में हार का सामना करना पड़ा तो प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगी. दूसरी ओर राजस्थान के 11 मैचों में 12 अंक है और एक सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर मैदान पर लौटेगी. उसकी पूरी कोशिश होगी कि दिल्ली को हराकर आगे बढ़ा जाए.
वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीद
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें हैं. वैभव फिरोजशाह कोटला के मैदान में पहली बार बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. उनको बल्लेबाजी करते देखना का ऐसा क्रेज है कि फ्री पास मांगने वालों की होड़ दिखने लगी है. आईपीएल के 19 साल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक वफादार नहीं रहे हैं.
जब कोटला पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू खेलती है तो दर्शक ‘कोहली कोहली’ चिल्लाते हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर पूरा कोटला पीले रंग में रंग जाता है और सात नंबर की धोनी की जर्सी ही सर्वत्र नजर आती है.
दिल्ली नहीं जीती कोई खिताब
दिल्ली कैपिटल्स भी ऐसी टीमों में शामिल है जिसने अभी तक कोई भी आईपीएल खिताब फैंस को नहीं दिया है. इससे दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को इस बार भी काफी उम्मीदें हैं. लेकिन राजस्थान रॉयल्स को हराना उसके लिए किसी चुनौती की तरह होगा. राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें हैं.
इस सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 40 छक्के लगाकर 236.55 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं. स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन मिलाजुला रहा है. आईपीएल 2024 के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पहला स्पैल डालकर केकेआर की जीत की नींव रखी थी.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक पोरल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, लुंगी एन्गिडी, और मुकेश कुमार.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोइ/यश पुंजा, नांद्रे बर्गर/एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, और तुषार देशपांडे.