Fixed Deposit: यहां एफडी करके मिल जाएंगे 1.64 लाख रुपये से ज्यादा, जानिए कैसे?

फिक्स्ड डिपॉजिट करके लोग मोटी रकम कमा रहे हैं. आप भी एसबीआई में निवेश करना चाहते हैं तो एफडी एक बढ़िया विकल्प है. पैसा सुरक्षित रहने के साथ-साथ फ्यूचर में बंपर लाभ भी मिलता है.
vipin kumar

SBI Fixed Deposit Schemes: पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट (share market) में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है. पिछले सप्ताह तो इसमें काफी गिरावट होने से निवेशकों का मोटा पैसा ही डूब गया है. जो लोग शेयर मार्केट से पैसा कमाने का विचार कर रहे हैं, वो तो अब असमंजस में पड़ गए हैं. आगे निवेश करने को लेकर काफी सोच और विचार कर रहे हैं. आप देश के कुछ बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं.

कई बैंक एफडी पर भी बढ़िया ब्याज दे रहे हैं, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. हम आपको एक एसबीआई की एक खास एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर ठीक-ठाक ब्याज मिल जाएगा. कुल मिलाकर 1 लाख रुपये की जमा पर 62 रुपये से अधिक फिक्स्ड ब्याज मिल जाएगा. यह ब्याज कैसे मिल जाएगा, जिससे जुड़ी जरूरी बातें समझ सकते हैं.

एसबीआई दे रहा बढ़िया ब्याज

एसबीआई एफडी स्कीम पर लोगों को बढ़िया ब्याज मुहैया करा रहा है. इसमें एक बार फिक्स रिटर्न कमाने का काम कर सकते हैं. इस स्कीम के मैच्योर होने पर आपके अकाउंट में कुल 1,64,227 रुपये मिल जाएंगे. इसमें एक लाख रुपये तो आपकी जमा वाली रकम होगी. बाकी रकम ब्याज की रहेगी. एसबीआई में मिनिमम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल के लिए एफडी का अकाउंट ओपन कराया जा सकता है.

एसबीआई अपने ग्राहकों को अकाउंट पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.15 प्रतिशत तक ब्याज देने का काम कर रहा है. ये सरकारी बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपोजिट खातों पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का बंपर ब्याज उपलब्ध करा रहा है. बैंक ब्याज दरों को समय-समय पर संशोधित करता रहता है.

1 लाख रुपये पर कितना मिलेगा ब्याज

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में अगर 7 साल की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये का निवेश करेंगे तो सामान्य नागरिकों को मैच्योरिटी पर कुल 1,52,246 रुपये मिल जाएंगे. इसमें 52,246 रुपये का ब्याज भी शामिल है. आप सीनियर सिटीजन हैं तो और एसबीआई की 7 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,63,101 रुपये आसानी से मिल जाएंगे.

इसमें 63,101 रुपये का ब्याज भी शामिल है. इसी तरह, अगर आप अति सीनियर नागरिक हैं और एसबीआई की 7 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,64,227 रुपये मिलेंगे, जिसमें 64,227 रुपये का ब्याज रहेगा. यहां किया गया निवेश एकदम सुरक्षित है.