RR Vs DC: वैभव सूर्यवंशी जैसा कोई नहीं, तीन छक्के जड़ते ही नाम कर ली यह बड़ी उपलब्धि

अभी तक आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज था. उन्होंने साल आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे.
vipin kumar

IPL 2026 Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (India Premier League) में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी का बल्ला धमाल मचाए हुए हैं, जो फैंस का दिल जीतने का काम कर रहे हैं. 15 वर्षीय तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी पारी खेलकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने मैच में 3 छक्के लगाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही 3 छक्के जड़े उन्होंने अभिषेक शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया. दरअसल, आईपीएल के एक सीजन में वे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले इस मामले में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा आते थे.

अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

अभी तक आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज था. उन्होंने साल आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे. उधर सबसे कम उम्र के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 11 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए 40 छक्के जड़ चुके थे.

उन्हें अभिषेक शर्मा की बराबरी के लिए दो छक्कों की दरकार थी. उम्मीद लगा रहे थे कि वैभव सूर्यवंशी ने अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 छक्के जड़े तो वे किसी एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जैसे ही बल्लेबाजी करने उतरे तो फैंस को उनसे काफी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी.

उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए 21 गेंदों पर 46 रन बनाए. अपने पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े. तीन छक्के जड़ते ही उन्होंने न सिर्फ अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा बल्कि आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

किसी एक सीजन में किसके नाम कितने छक्के

​42 : अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद, 2024)
​40* : वैभव सूर्यवंशी (राजस्‍थान रॉयल्‍स, 2026)
​39 : श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्‍स, 2025)
​38 : विराट कोहली (आरसीबी, 2016 और 2024)
​38 : सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस, 2025)
​37 : ऋषभ पंत (दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, 2018)

क्या तोड़ेंगे क्रिस गेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. इस मामलेमें  अभी क्रिस गेल से वे काफी पीछे हैं. उनके निशाने पर नंबर 1 का ताज है. जिस अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे लग रहा कि गेल का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है. ओवरऑल एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का महा रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उनके बल्ले से आईपीएल 2012 में 59 छक्के निकले थे. 15 साल से उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है. क्या वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे , यह बड़ा सवाल बना हुआ है.