Post Office: इस स्कीम का धमाका, हर महीना होगी 8633 रुपये की कमाई, जानिए कैसे

सरकार कुछ ऐसी बचत योजनाएं चलाती है जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं. बैंकों और पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ब्रांचों के जरिए आप सेविंग स्कीम्स में अपना अकाउंट ओपन करा सकते हैं.
vipin kumar

Post Office Schemes: सरकार कुछ ऐसी बचत योजनाएं चलाती है जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं. बैंकों और पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ब्रांचों के जरिए आप सेविंग स्कीम्स में अपना अकाउंट ओपन करा सकते हैं. आपने मंथली इनकम स्कीम (mis) का नाम तो सुना होगा. यह एक बचत योजना है, जिसे पोस्ट ऑफिस (post office) द्वारा चलाया जाता है.

हम आपको इस सरकारी स्कीम (government scheme) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. मंथली इनकम स्कीम की खास बात यह है कि आप पत्नी के साथ मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी ओपन करवा सकते हैं. इससे हर महीने 8633 रुपये की फिक्स कमाई कर सकेंगे. आखिर स्कीम पर पोस्ट ऑफिस से कितना ब्याज मिल रहा है, नीचे बारीकियां समझ सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस की स्कीम पर मिल रहा 7.4 फीसदी सालाना ब्याज

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम किसी वरदान की तरह साबित हो रही है. इस स्कीम पर आसानी से 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है. इसके अंतर्गत आप सिर्फ एकमुश्त निवेश कर सकते हैं. अकाउंट ओपन होने के अगले 5 साल तक हर महीने फिक्स इनकम के रूप में ब्याज मिलना शुरू हो जाता है.

ब्याज का यह पैसा हर महीने आपके बचत खाते में जमा होता रहता है. इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये के साथ अकाउंट ओपन करवा सकते हैं. आपको मोटी कमाई करनी है तो आपको इसमें मोटी रकम निवेश करने की जरूरत पड़ती है. सिंगल अकाउंट के तहत, आप इस स्कीम में अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं. अगर ज्वाइंट खाता है तो फिर अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं.

मंथली मिलेगा 8633 रुपये का ब्याज

पोस्ट ऑफिस के जरिए मंथली इनकम स्कीम से हर महीने बढ़िया कमाई होगी. इस स्कीम में अगर आप 14 लाख रुपये का निवेश करेंगे तो हर महीने 8633 रुपये का फिक्स ब्याज मिल जाएगा. पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम 5 साल में मैच्योर होती है.

मैच्यॉरिटी के बाद आपके निवेश के सारे पैसे भी अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं. स्कीम पर मिलने वाला ब्याज आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में ही ट्रांसफर कर दिया जाता है. मतलब यह हुआ कि इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का बचत अकाउंट होना भी जरूरी है.