IPL 2026: आईपीएल के बीच भारतीय टीम का ऐलान, वैभव को मिली जगह, चेक करें लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की गूंज के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (bcci) ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई की ओर से भारत की ए टीम की घोषणा में काफी चौंकाने वाले फैसला लेने के साथ भविष्य की इबारत लिखने की कोशिश की गई है.
vipin kumar

India A Squad For ODI Tri Series: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की गूंज के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (bcci) ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई की ओर से भारत की ए टीम की घोषणा में काफी चौंकाने वाले फैसला लेने के साथ भविष्य की इबारत लिखने की कोशिश की गई है. भारत की ए टीम की घोषणा की गई, जो श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलेगी.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा को भारतीय ए टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके साथ ही 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा बनाए गए हैं. रियान पराग को भारत ए टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार खेल रहे प्रियांस आर्या को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है.

वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

बीसीसीआई ने सबसे बड़े बदलावों में से एक वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया. बीसीसाई ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को भारतीय टीम में जगह दी. वे आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक खेले गए 11 पारियों में 236.56 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं. अब वैभव को लगातार दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. घरेलू और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है. अब देखना होगा कि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैसी बल्लेबाजी करते हैं.

आईपीएल के प्रदर्शन का रहा अहम रोल

वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने आईपीएल के प्रदर्शन को धुरी मानकर टीम को चुना है. इसमें यही वजह है कि वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों का प्रवेश हुआ है. इसमें देखना दिलचस्प होगा कि टी20 में धमाल मचाने वाले ये सितारे वनडे में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

तिलक वर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

वनडे सीरीज के लिए इस युवा टीम का नेतृत्व तिलक वर्मा करेंगे. आईपीएल में तिलक ने एक शानदार शतक जड़ा, लेकिन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई है कि फ्रेंचाइज़ी अगले साल हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीन सकती है. अगर ऐसा हुआ तो फिर अगले सीजन में तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी जा सकती है. ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी पर सबकी नजरे होंगी, क्योंकि वो मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने के दावेदार भी हैं.

भारतीय ए टीम में किसे मिली जगह

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान. हमारी खबर आपको कैसी लगी, कमेंट सेक्शन में अपनी राय लिख सकते हैं.