CM Yogi Big statement:- योगी सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने के तरीके को बदलने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिजली बचाने, सरकारी खर्च को कम करने के लिए कई नए निर्देश दिए हैं. इन फैसलों का असर अब जल्द ही राज्य के सरकारी दफ्तरों में देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर (AC) का तापमान एक निश्चित सीमा में ही होगा।
इसके साथ ही लिफ्ट के उपयोग, यात्रा व्यवस्था में भी काफी सुधार लागू किए जाएंगे. इसके अलावा 50 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया जायेगा। सीएम योगी ने सार्वजनिक परिवहन, रेल यात्रा, कारपूलिंग और ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया है. तो आईये जानते हैं कि यूपी में क्या कुछ चेंज होने वाला है.
AC का तापमान रहेगा फिक्स
सीएम योगी ने आदेश दिया है कि अब सरकारी दफ्तरों में एयर कंडीशनर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चलाया जायेगा। ऐसा करने से बिजली की बचत होगी और सरकारी खर्च भी काफी कम होगा। सीएम योगी ने यह भी कहा है कि दफ्तरों में लिफ्ट और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत होने पर ही किया जायेगा।
हफ्ते में दो दिन होगा Work From Home
नई व्यवस्था के तहत 50 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों में हफ्ते में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम काम करना होगा। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और ट्रैफिक जाम भी कम होगा और इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल की भी बचत होगी .
इलेक्ट्रिक वाहन
सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति तैयार करने में लगी हुई है. सरकार का मानना है कि इन नए नियमों के लागू होने से बिजली की काफी बचत होगी, खर्च कम होगा और सरकारी कामकाज पहले से ज्यादा आसान भी हो जायेगा।