IPL 2026: विराट कोहली नहीं खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप! खुद दिया बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग (indian Premier League) यानी आईपीएल 2026 (ipl 2026) में विराट कोहली (virat Kohli) ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी कर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है. आरसीबी (rcb) के उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी कर टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखे हैं.
vipin kumar

Virat Kohli Update: इंडियन प्रीमियर लीग (indian Premier League) यानी आईपीएल 2026 (ipl 2026) में विराट कोहली (virat Kohli) ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी कर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है. आरसीबी (rcb) के उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी कर टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखे हैं. कोहली की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 12 मैचों में 53.77 की औसत से 484 रन बनाए हैं और वो ऑरेंज कैप की रेस में मजबूती से बरकरार हैं.

कोहली (kohli) की टीम भी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है. वो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने को तैयार है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विराट कोहली साल 2027 में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. खेलने के सवाल पर विराट कोहली ने एक बड़ा बयान दिया है.

विराट कोहली ने कही बड़ी बात

आईपीएल के बीच आरसीबी के तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने कहा कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उनकी एक साफ शर्त है. कोहली ने कहा कि उन्हें बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होनी चाहिए।

इसके आगे महान बल्लेबाज ने कहा कि जब तक टीम को लगता है कि वह योगदान दे सकते हैं और टीम के माहौल में भरोसा बना रहता है, तब तक वह क्रिकेट खेलते रहेंगे. लेकिन अगर हर समय उनकी जगह और प्रदर्शन पर सवाल उठाए जाएंगे, तो वह ऐसे माहौल में नहीं रहना चाहेंगे.

कोहली ने कहा कि अगर मुझे यह महसूस कराया गया कि मुझे अपनी कीमत साबित करनी है, तो वह जगह मेरे लिए नहीं है. मैं अपनी तैयारी और मेहनत को लेकर पूरी तरह ईमानदार हूं।’

हर गेंद को करियर की आखिरी गेंद मानता हूं- कोहली

विराह कोहली ने कहा कि वह हर मैच के लिए उसी गंभीरता से तैयारी करते हैं जैसे अपने करियर की शुरुआत करते थे. अगर टीम कहे कि मुझे 40 ओवर तक बाउंड्री से बाउंड्री दौड़ना है, तो मैं बिना शिकायत की। मैं हर गेंद को ऐसे खेलता हूं जैसे वह मेरे करियर की आखिरी गेंद हो.

इस दौरान उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया, अब वह किसी आलोचना या रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ खेल के प्रति अपने प्यार की वजह से मैदान पर उतरते हैं.