साउथ अफ्रीका से हार के बाद शोएब अख्तर ने इंडिया टीम पर किया तीखा वार, कहा- उनकी कमजोरी आई सामने

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार ने न सिर्फ टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल खड़े किए, बल्कि गेंदबाजी को लेकर भी गंभीर बहस छेड़ दी। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम बिखर गई। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज इस परिणाम से हैरान नजर आए।
Rohit P

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार ने न सिर्फ टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल खड़े किए, बल्कि गेंदबाजी को लेकर भी गंभीर बहस छेड़ दी। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम बिखर गई। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज इस परिणाम से हैरान नजर आए। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस प्रदर्शन पर तीखा वार किया।

Loading advertisement...

हार्दिक और शिवम ने रन लुटाए

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज शुरुआती ओवरों में असर छोड़ने में नाकाम रहे और बाद के ओवरों में रन गति पर लगाम नहीं लगा सके। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की रफ्तार और लाइन-लेंथ का भरपूर फायदा उठाया।

Loading advertisement...

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने कुल छह ओवरों में 77 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस प्रदर्शन पर मजाक उड़ाया। उनका कहना था कि अगर गेंदबाजों की गति और आक्रामकता में धार नहीं होगी तो मजबूत बल्लेबाजी के खिलाफ नुकसान उठाना तय है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सिर्फ एवरेज रफ्तार से गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को डराया नहीं जा सकता।

वरुण की लय पर भी सवाल

स्पिनर से भारतीय तीन उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली। वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 47 रन दिए और विकेट लेने में सफल नहीं रहे। अख्तर का मानना है कि उनकी गति और कंट्रोल सामान्य स्तर पर नहीं दिखा, जिसका फायदा विपक्षी बल्लेबाजों ने उठाया।

अख्तर ने टीम कॉम्बिनेशन पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की कमी साफ झलकी। उन्होंने सलाह दी कि अगले मुकाबले में कुलदीप यादव को शामिल करना चाहिए। उनका मानना है कि कुलदीप बल्लेबाजों को हवा में छकाने और दबाव की स्थिति में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। उनके अनुसार एक ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो मैच का रुख पलट सके।

जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा अगला मैच

भारतीय टीम का अगला सुपर-8 मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ है। अब निगाहें टीम मैनेजमेंट के फैसले पर टिकी हैं कि क्या कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जाएगा या फिर उसी रणनीति के साथ मैदान में उतरा जाएगा। यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा हो सकता है, जहां गेंदबाजी यूनिट को खुद को साबित करना होगा।

Loading advertisement...