सरकार ने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के बदले नियम, अब महिलाओं को ऐसे मिलेगें 5,000 रुपए, जानिए

Chief Minister’s Maternity Assistance Scheme. देश में केन्द्र से लेकर राज्य सरकार के द्धारा ऐसे कई बंपर योजनाएं संचालित हो रही है, इस राज्य में महिलाओं के लिए संचालित हो रही योजना में अब लाभ बढ़ा दिया है। जी हां हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना (CM Maternity Assistance Scheme) में बदलाव कर दिया है, जिससे पहले से ज्यादा रकम मिलेगी।

बता दें कि हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना संचालित हो रही है, जिसके तहत नियमों में संशोधन किया गया है। इस योजना के अनुसार अब कामगार महिलाओं के दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी 5,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। अब तक पहला व दूसरा बच्चा लड़की होने पर ही सहायता राशि दी जाती थी। ये लाभ गर्भावस्था महिलाओं को मजदूरी के नुकसान की भरपाई और पोषण सुनिश्चित करने के लिए दी जा रही है।

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व योजना में लाभ

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत पहला व दूसरा बच्चा लड़की होने पर ही सहायता राशि दी जाती थी, हालांकि अब नियम बदल गए है, अब दूसरा बच्चा लड़का होने पर पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। लाभार्थी को दो किस्तों के माध्यम से राशि मिलेगी, जिसमें राशि की एक किस्त तो प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर तीन हजार रुपये और दूसरी किस्त में दो हजार रुपये बच्चे के टीकाकरण होने पर यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते मे ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी।

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व योजना के लिए पात्रता

अगर कोई हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व योजना में लाभ उठाना चाहती हैं, तो यहां पर सरकार के इन शर्तों को पालन करना होगा।

  • राज्य की अनुसूचित जाती तथा अनुसूचित जनजाति की कामगार महिलाएं।
  • 40% से अधिक दिव्यांग महिला।
  • ई- श्रम कार्ड धारक
  • बीपीएल कार्ड धारक और  प्रधानमंत्री जन आरोग्य तथा किसान सम्मान योजना की लाभार्थी है।
  • आदेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो।

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना एक बड़ी योजना है, जिससे कामगार महिलाओं को लाभ मिलता है। योजना में दी जाने वाली रकम गर्भावस्था के दौरान हुए कामगाार महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई और  स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित हो इसके लिए दी जाती है।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz