Honda Rebel 500: जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने भारत में अपनी नई बाइक होंडा रेबेल 500 लॉन्च कर दी है। 500cc की यह बाइक अपने शानदार लुक और स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में उतरी है। होंडा रेबेल 500 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये है। यह बाइक मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर में उपलब्ध है। होंडा रेबेल 500 में चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है।
कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग
कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग भी ओपन कर दी है। जी हां, यह बाइक फिलहाल होंडा बिगविंग डीलरशिप के जरिए गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध है। आप यहां जाकर खुद भी इसकी बुकिंग करा सकते हैं। होंडा रेबेल 500 की खूबियां होंडा रेबेल 500 में 100 मिमी डायमीटर वाले डायल में एडवांस एलसीडी डिस्प्ले लगा है।
खास बात यह है कि
खास बात यह है कि तेज धूप में भी इसे पढ़ना आसान है। इसका इंजन 471 सीसी का है जो 34 kW की अधिकतम पावर और 43.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की सीट का नया यूरेथेन फोम पूरे दिन आराम के लिए डिजाइन किया गया है। यानी लंबी दूरी में भी आपको आरामदायक महसूस होगा।
इसमें 175 mm की बोल्ड सर्कुलर हेडलाइट, 55 mm के पतले इंडिकेटर्स और स्मूथ ओवल टेललाइट दी गई है जो रेबेल 500 को शानदार लुक देते हैं। बाइक की सीट 690 mm ऊंची है। कंपनी के मुताबिक रेबेल 500 को शुरू से ही आरामदायक, संतुलित राइड देने के लिए डिजाइन किया गया है।
बाइक की स्पेसिफिकेशन
बाइक में 4 स्ट्रोक, 8 वॉल्व पैरेलल ट्विन DOHC, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक में 6 गियर हैं। इसमें 12 V और 7.4Ah क्षमता की बैटरी दी गई है। बाइक के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 2205 mm है। चौड़ाई 810 mm और ऊंचाई 1090 mm है। इसका व्हीलबेस 1490 mm है। बाइक का कर्ब वेट 191 किलोग्राम है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 125 mm है।
बाइक के फ्यूल टैंक की क्षमता 11.2 लीटर है। इसमें स्टील डायमंड फ्रेम दिया गया है। इसका फ्रंट टायर 130/90-16M/C 67H साइज़ का है, जबकि रियर टायर 150/80-16M/C 71H साइज़ का है। कंपनी इस बाइक के लिए टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी दे रही है। आप चाहें तो खरीदने से पहले इसे खुद चलाकर टेस्ट कर सकते हैं।










