Business Idea: कम पैसे में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस! हर महीने होगी अच्छी खासी कमाई

Business Idea: खाद्य तेल के बिना रसोई अधूरी है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. ऑयल मिल एक्सपेलर मशीन लगाकर कम लागत में इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है.

ये एक ऐसा बिजनेस है जिसमें एक बार निवेश करने पर लंबे समय तक मुनाफा कमाया जा सकता है. इसे गांव, शहर या मेट्रो सिटी कहीं भी शुरू किया जा सकता है और अच्छी कमाई की जा सकती है.

गांव में ऑयल मिल जरूर देखने को मिलती है. जिसमें सरसों के बीजों से तेल निकाला जाता है. इसे छोटे स्तर से शुरू किया जा सकता है. पहले सरसों आदि से तेल निकालने के लिए बड़ी मशीनें लगानी पड़ती थीं. अब कई छोटी मशीनें भी आ गई हैं. जिनकी कीमत भी कम है और इन्हें लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. साथ ही इन्हें चलाने के लिए ज्यादा लेबर की भी जरूरत नहीं होती.

ऑयल मिल एक्सपेलर मशीन लगाने में कितना खर्च आएगा-

ऑयल एक्सट्रैक्शन बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको ऑयल एक्सपेलर मशीन खरीदनी होगी जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है. इसके बाद FSSAI लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है, नहीं तो इसे अवैध माना जाएगा। पूरा सेटअप करने में करीब 3-4 लाख रुपए का खर्च आ सकता है, बड़े पैमाने पर करने पर यह खर्च बढ़ भी सकता है।

बीजों को एक साथ मशीन में डालकर तेल निकाला जाता है, जिससे तेल और खली अलग हो जाते हैं। खली को पशु आहार के रूप में बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है।

ऑयल मिल एक्सपेलर से मोटी कमाई-

– तेल को बाजार में लाने के लिए आप ऑनलाइन मार्केटिंग का भी सहारा ले सकते हैं।

– इसे टिन या बोतल में पैक करके बेचा जा सकता है। इस बिजनेस में एक बार निवेश की जरूरत होती है।

– इसके बाद आप कई सालों तक बंपर कमाई कर सकते हैं।

– आप कुछ ही महीनों में अपना निवेश वसूल कर लेंगे। इस बिजनेस में नुकसान होने की संभावना बहुत कम है।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz